जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की रेस से किया बाहर

जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। इंग्लैंड दौरे पर तेज गेंदबाज को नेतृत्व की कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। माना जा रहा है कि वे पूरी टेस्ट सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज इंग्लैंड के पांच अलग-अलग मैदानों पर खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई इस दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को नेतृत्व से दूर रखने का फैसला किया है।

बोर्ड का मानना है कि बुमराह अपनी पीठ की पुरानी चोट के कारण पांचों टेस्ट मैचों में भाग नहीं ले पाएंगे, इसलिए उन्हें उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपना ठीक नहीं होगा। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और आखिरी टेस्ट के दौरान पीठ में चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें तीन महीनों से ज्यादा क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। इसलिए बोर्ड इस बार जसप्रीत बुमराह को लेकर पूरी तरह सर्तक है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचों टेस्ट नहीं खेलेंगे बुमराह

बीसीसीआई के एक सूत्र ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हम ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो पांचों टेस्ट खेले और जिसे उप-कप्तान की भूमिका दी जा सके। बुमराह सभी मैच नहीं खेलेंगे, इसलिए हर मैच में अलग उप-कप्तान बनाना ठीक नहीं होगा। बुमराह ने हाल में आईपीएल के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। चोट के कारण वो शुरुआत के कुछ मैच बाहर ही रहे थे।

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में की थी कप्तानी

जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में दो टेस्ट में भारत की कप्तानी की थी। उन्हीं के कप्तानी में भारत को एकमात्र जीत मिली थी। हालांकि इस दौरे पर बुमराह अपना वर्कलोड मैनेज नहीं कर पाए और चोटिल हो गए। जिस कारण उन्हें तीन महीने बाहर रहना पड़ा और चैंपियंस ट्रॉफी जैसा टूर्नामेंट खेलने से चूक गए।

गौरतलब है कि बुमराह को बीसीसीआई के ए+ ग्रेड वार्षिक अनुबंध में शामिल किया गया है, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं।

युवा खिलाड़ी को बनाया जाएगा उप-कप्तान

बीसीसीआई अब टेस्ट टीम के उप-कप्तान के तौर पर एक युवा खिलाड़ी को तैयार करना चाहती है जो भविष्य में टीम की कमान संभाल सके। रिपोर्ट के अनुसार शुभमन गिल और ऋषभ पंत इस भूमिका के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि बीसीसीआई किस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हैं।

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना