नीतीश रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे पर भारत को लगा बड़ा झटका, नीतीश रेड्डी चोट के कारण हुए टीम से बाहर

Nitish Kumar Reddy Ruled Out Of England Series: नीतीश रेड्डी चोट के कारण इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी है। वहीं अर्शदीप पहले ही चौथे मुकाबले से बाहर हैं।

उज्जवल सिन्हा

Nitish Kumar Reddy Ruled Out Of England Series: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी तक इस सीरीज में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। 23 जुलाई से सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी अब सीरीज के बचे हुए मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वहीं अर्शदीप सिंह भी चोट के कारण इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी घुटने की चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह जल्द ही भारत लौटेंगे। रेड्डी को चोट मैदान में नहीं लगा। उन्हे जिम के दौरान चोट लगा। रेड्डी रविवार को जिम में अभ्यास करते हुए चोटिल हो गए। सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले रेड्डी ने भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया।

बीसीसीआई ने रेड्डी को लेकर क्या कहा?

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि नीतीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बचे हुए मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वो अब भारत लौट आएंगे। बीसीसीआई और टीम टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। अर्शदीप को पिछले सप्ताह बेकेनहैम में प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। उन्होंने सीरीज में अब तक कोई मैच नहीं खेला है।

अर्शदीप की जगह अंशुल को किया टीम में शामिल

अर्शदीप को लेकर बीसीसीआई ने कहा कि मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है। उनके कवर के तौर पर हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को शामिल किया गया है। वह मैनचेस्टर में टीम के साथ जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट मैच बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होगा। इंग्लैंड पांच मैचों की एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 से आगे चल रहा है।

लॉर्ड्स में पंत भी हुए थे चोटिल

वहीं ऋषभ पंत को लेकर बीसीसीआई ने कुछ नहीं कहा है। लेकिन ऐसी उम्मीद है कि शायद वो इस मुकाबले में ना खेले। इस सीरीज के तीसरे मैच में पंत विकेटकीपिंग के दौरान चोटिल हो गए। जिसके बाद उनकी जगह पर ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग की। हालांकि, पंत की चोट को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं मिली है।

चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रविंद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स