नीतीश कुमार रेड्डी को डेब्यू कैप प्रदान करते रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'आप महान खिलाड़ी बनेंगे...,' रोहित शर्मा ने नीतीश कुमार रेड्डी की तारीफ में बांधे पुल

IND vs AUS: नीतीश रेड्डी को कैप नंबर 260 देते हुए रोहित ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के रवैये और खेल शैली की तारीफ की। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए वीडियो इन बातों का जिक्र किया है।

संजय सिंह बिष्ट

Rohit Sharma about Nitish Kumar Reddy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच बीते रविवार 19 अक्टूबर को खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट रहते अपने नाम किया। वहीं, ये मैच नीतीश कुमार रेड्डी के लिए खास रहा। इस मुकाबले में उन्होंने अपना वनडे डेब्यू कैप हासिल की। उन्हें ये कैप पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने प्रदान की। इस दौरान रोहित ने विश्वास जताया कि जैसे-जैसे नीतीश करियर में आगे बढ़ेंगे, 'सभी फॉर्मेट में महान' खिलाड़ी बनेंगे।

नीतीश रेड्डी को कैप नंबर 260 देते हुए रोहित ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के रवैये और खेल शैली की तारीफ की। रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए वीडियो में कहा, "कैप नंबर 260, नितीश रेड्डी, इस क्लब में आपका स्वागत है। आपके करियर की शुरुआत शानदार रही। मुझे 110 प्रतिशत यकीन है कि इसी रवैये के साथ, आप भारतीय टीम में काफी आगे बढ़ेंगे।"

नीतीश महान खिलाड़ी बनेंगे- रोहित शर्मा

इसके आगे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि "मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी फॉर्मेट में एक महान खिलाड़ी बनेंगे। जैसा आपने अपने भाषण में कहा था कि आप हर जगह मौजूद रहना चाहते हैं। हम सभी चाहते हैं कि आप वहीं रहें। हर कोई आपको सपोर्ट करने और आपका करियर शानदार बनाने के लिए मौजूद रहेगा।"

डेब्यू मैच में खेली 19 रन की नाबाद पारी

नीतीश रेड्डी ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 19 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद नीतीश ने 2.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 16 रन दिए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।

पर्थ स्टेडियम में रविवार को खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 26 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 21.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। कप्तान मिचेल मार्श ने 52 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जोश फिलिप ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े। ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना चुकी है। अब दोनों देश 23 और 25 अक्टूबर को सीरीज के अगले मुकाबलों में आमने-सामने होंगे।

IANS इनपुट के साथ

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट