-विनय कुमार
ICC T20 World Cup, 2022 का फाइनल मुकाबला अगले रविवार, 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच (Pakistan vs England T20 World Cup Final) खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करने के बाद टीम इंडिया इस ताज़ा सीज़न से बाहर हो चुकी है। अब अगले ICC T20 World Cup, 2024 के लिए टीम इंडिया को इंतजार करना होगा। और, यह टूर्नामेंट संयुक्त तौर पर वेस्ट इंडीज और USA में खेला जाएगा। लेकिन, इससे पहले साल 2023 में ही टीम इंडिया को एक और वर्ल्ड कप खेलने का अवसर मिलेगा, जिसकी मेज़बानी भारत ही करेगा।
गौरतलब है कि आगामी ICC ODI World Cup, 2023 अगले साल खेला जाना है। और, World Cup के इतिहास में पहली बार पूरी तरह से समूचे टूर्नामेंट की मेज़बानी भारत ही करेगा। आपको याद दिला दें कि ICC ODI World Cup के 3 एडिशन 1987, 1996 और 2011 को भारत ने अन्य देश के साथ मिलकर मेज़बानी की थी। ICC ODI World Cup, 2023 में कुल 10 देशों की टीम हिस्सा लेंगी। यह ODI World Cup आईसीसी का 13वां एडिशन होगा। पिछला ODI World Cup साल 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में खेला गया था। और, उस सीज़न का चैंपियन इंग्लैंड बना।
ICC ODI World Cup, 2023 अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा और पिछले ODI World Cup की तरह राउंड-रॉबिन और नॉक-आउट फॉर्मेट में खेला जाएगा।
आपको बता दें कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप में जो 10 टीम हिस्सा लेने वाले हैं, उनका चयन Super League Cricket Tournament, 2020-23 के प्वाइंट्स टेबल के आधार पर किया जाएगा। आगामी सीज़न की टॉप 7 टीमों के साथ, मेज़बानी होने की वजह से सीधे क्वॉलिफाई भी होता है। बाकी की 2 टीमें आगामी जून-जुलाई, 2023 में जिम्बाब्वे में होने वाले World Cup Qualifier, 2023 के जरिए चुनी जाएंगी।
गौरतलब है कि, यूं तो ICC ODI World Cup, 2023 टूर्नामेंट 9 फरवरी से 26 मार्च 2023 तक खेला जाने था, लेकिन जुलाई 2020 में आईसीसी की तरफ से अनाउंस किया गया था कि टूर्नामेंट COVID-19 की वजह से अक्टूबर-नवंबर विंडो में कर दिया गया है। निर्धारित प्रोग्राम के मुताबिक, ICC ODI World Cup, 2023 का फाइनल मैच 26 नवंबर को खेला जाएगा।