न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 6 दिन तक खेला जाएगा (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

6 दिवसीय टेस्ट मैच खेलेंगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड, 23 साल बाद दोहराया जाएगा ये कारनामा

18 सितंबर से श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट मुकाबला 18 से 23 सितंबर तक खेला जाएगा। जहां 21 सितंबर को खेल नहीं होगा, क्योंकि इस दिन श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव होना है। ये ही वजह है कि पहला टेस्ट छह दिन तक खेला जाएगा।

मृणाल पाठक

कोलंबो: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। जिसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल ने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि इस सीरीज का पहला मैच 6 दिन तक खेला जाना है। जबकि टेस्ट मुकाबला पांच दिन का ही होता है। लेकिन यह टेस्ट मैच छह दिन तक खेला जाना है, यह टेस्ट 18 सितंबर से 23 सितंबर तक खेला जाना है। जबकि 21 सितंबर को खेल नहीं होगा।

दरअसल, 18 सितंबर से श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट मुकाबला 18 से 23 सितंबर तक खेला जाएगा। जहां 21 सितंबर को खेल नहीं होगा, क्योंकि इस दिन श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव होना है। ये ही वजह है कि पहला टेस्ट छह दिन तक खेला जाएगा।

6 दिन का होगा टेस्ट मैच...

पिछले दो दशक में ऐसा पहली बार होने वाला है, जब कोई टेस्ट मैच पांच दिन के बजाए छह दिन का होने वाला है। आखिरी बार ऐसा 2001 में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ हुआ था। उस समय पोया दिवस के लिए इस टेस्ट में रेस्ट डे दिया गया था। पहले के समय में टेस्ट मैचों में रेस्ट डे मिलना आम बात थी, इंग्लैंड के काई टेस्ट मुकाबले छह-छह दिन चला करते थे। लेकिन फिर बाद में यह बंद कर दिया गया और खेल केवल पांच दिन का होने लगा।

ज्ञात हो कि श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों ही मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-2025 चक्र में शानदार खेल दिखा रहे हैं। इस समय पॉइंट्स टेबल में टीमें तीसरे और चौथे स्थान पर है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा