न्यूजीलैंड टीम (सौजन्य-एक्स @ACBofficials) 
क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, हुआ भव्य स्वागत

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी इस टेस्ट में शामिल होने के लिए न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंची। जिसका एक वीडियो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रिया जैस

ग्रेटर नोएडा: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार से एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी इस टेस्ट में शामिल होने के लिए  न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंची। न्यूजीलैंड के भारत आगमन का एक वीडियो अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल में शेयर किया।

अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच 9 सितंबर से 13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान टिम साउथी, स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन, उप-कप्तान टॉम लैथम और टीम के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार सुबह नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

राशिद खान टेस्ट से बाहर

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, स्टार अफगानिस्तान ऑलराउंडर राशिद खान पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर रहेंगे। जुलाई की शुरुआत में, राशिद को अफगानिस्तान के घरेलू टी20 टूर्नामेंट, स्पीन घर टाइगर्स (एसजीटी) के लिए शपेजा क्रिकेट लीग (एससीएल) में खेलते समय चोट लग गई थी।

ब्लैक कैप्स पांच स्पिन गेंदबाजी विकल्पों के साथ भारत पहुंचे हैं। स्पिन विभाग में मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल और ग्लेन फिलिप्स शामिल हैं।

भारत पहुंची न्यूजीलैंड टीम

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी इस टेस्ट में शामिल होने के लिए  न्यूजीलैंड की टीम गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पहुंची।

टेस्ट मुकाबले की टीमें

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, बहीर शाह महबूब, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), शाहिदुल्लाह कमाल, गुलबदीन नैब, अफसर जजई (विकेट कीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, जियाउर्रहमान अकबर, शम्सुर्रहमान, कैस अहमद, जहीर खान, निजात मसूद, फरीद अहमद मलिक, नवीद जादरान, खलील अहमद, यामा अरब।

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप कप्तान), डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, केन विलियमसन, विल यंग।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट