न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

New Zealand Cricket: न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी

New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची जारी की। डेवोन कॉनवे और ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई, जबकि आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास बाहर हो गए।

संजय सिंह बिष्ट

New Zealand Cricket Announced the Central Contracts: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को 2026-27 सत्र के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी। इस बार 20 खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया गया है, जिसमें डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ियों ने आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास की जगह ली है। टिकनर को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में लगातार अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि कॉनवे और टिकनर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी टीम के लिए बेहद सकारात्मक खबर है।

ब्लेयर ने काफी मेहनत की- रॉब वाल्टर

"ब्लेयर ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत मेहनत की है और अपने गेम में काफी सुधार किया है। वह एक बेहतरीन टीम मैन हैं और पिछले कुछ महीनों में टीम के लिए अलग-अलग रोल में नजर आए हैं। यह जरूरी है कि हम अपने गेंदबाजी अटैक में उस गहराई को बनाए रखें, क्योंकि अगले 12 महीने में हमें लाल गेंद से काफी क्रिकेट खेलनी है। इसी वजह से ब्लेयर को फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट देने से उस गहराई को बनाए रखने में मदद मिलेगी।"

डेवोन तीनों फॉर्मेट के नियमित सदस्य- रॉब वाल्टर

उन्होंने आगे कहा, "डेवोन पिछले कुछ समय से तीनों फॉर्मेट में टीम के नियमति सदस्य रहे हैं, यहां तक ​​कि अनौपचारिक कॉन्ट्रैक्ट पर रहते हुए भी, इसलिए उनकी काबिलियत वाले खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापस आना बहुत अच्छा है।" न्यूजीलैंड की तरफ से 146 इंटरनेशनल मुकाबलों में कॉनवे सभी फॉर्मेट को मिलाकर 6 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। कॉनवे की हालिया फॉर्म भी जबरदस्त रही है। यही वजह है कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है।

वहीं, टिकनर ने पिछली 8 पारियों में से 5 मुकाबलों में 4 से उससे ज्यादा विकेट निकाले हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में पहली बार पांच विकेट लेने का कारनामा पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट के दौरान किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक रिलीज में कहा, "टिकनर और कॉनवे के शामिल होने का मतलब है कि आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो गए हैं।" जैक फॉल्क्स और मिच हे ने पिछले साल पहली बार लिस्ट में शामिल होने और आखिरी 12 महीनों में तीनों फॉर्मेट में खेलने के बाद अपने कॉन्ट्रैक्ट बनाए रखे हैं।

न्यूजीलैंड मेंस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026-27

टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

IANS इनपुट के साथ

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन