न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे और टी20 टीम का ऐलान, केन विलियमसन को नहीं मिली जगह

New Zealand Squads For ODIs & T20Is: न्यूजीलैंड ने भारत दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है। केन विलियमसन और मिचेल सेंटनर को वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand Reveal Squads For India Tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने भारत में होने वाले तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने टीम का ऐलान कर दिया गया। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 11-18 जनवरी के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 21-31 जनवरी के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा।

दोनों टीमों में कुछ अलग-अलग नामों को जगह दी गई है। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की वनडे टीम में दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को शामिल नहीं किया गया है। भारत में होने वाली इस सीरीज के जरिए न्यूजीलैंड की टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है।

सेंटनर को सिर्फ टी20 टीम में शामिल किया गया है। काइल जैमीसन और मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड के लिए फिर से खेलते नजर आएंगे। जैमीसन ने वनडे के साथ टी20 टीम में वापसी की है।  न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल जैसे अनुभवी व्हाइट-बॉल विशेषज्ञों के साथ लेनोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क जैसे युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही टीम की तलाश में जुटा है।

वनडे सीरीज के लिए सेंटनर को दिया गया आराम

जबकि वनडे सीरीज के लिए मिचेल सेंटनर को आराम दिया गया है। वनडे में सेंटनर की जगह टीम का कमान माइकल ब्रेसवेल संभालेंगे। उनके साथ डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, विल यंग और हेनरी निकोल्स जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी होंगे। लेनोक्स को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ क्रिस्टियन क्लार्क, आदि अशोक, जोश क्लार्कसन, निक केली और माइकल रे भी टीम में हैं।

केन विलियमसन को नहीं मिली जगह

टेस्ट कप्तान टॉम लैथम और फ्रंट-लाइन सीम गेंदबाज मैट हेनरी को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है। वहीं, केन विलियमसन एसए20 लीग में अपनी प्रतिबद्धता के कारण वनडे टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की वनडे टीम

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉक्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।

भारत दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टी20 टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबी

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO