नीरज चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नीरज चोपड़ा ने जीता NC क्लासिक 2025 का खिताब, टॉप-10 में भारत के 3 खिलाड़ी

बेंगलुरु में भारत का पहला जैवलिन थ्रो के इवेंट का आयोजन हुआ। ये टूर्नामेंट नीरज चोपड़ा के नाम पर रखा गया था। उन्होंने इसके NC क्लासिक 2025 के खिताब को अपने नाम कर लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

बेंगलुरु में नीरज चोपड़ा के नाम के साथ बेंगलुरु में एक टूर्नामेंट का सफल आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट का नाम नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 रखा गया था। इस दौरान नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देशवासियों का नाम रोशन कर दिया है।

उन्होंने NC क्लासिक 2025 का खिताब अपने नाम कर एक बार फिर से जैवलीन में अपना लोहा मनवाया है। ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। नीरज के अलावा इश टूर्नामेंट में भारत के 2 अन्य खिलाड़ी टॉप 8 तक का सफर पूरा करने में कामयाब हो पाए।

जैवलिन में नीरज चोपड़ा ने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। इस खेल में जरिए उन्होंने भारत में कई युवाओं को प्रेरित किया है। ओलंपिक में भारत को गोल्ड और सिल्वर मेडल दिला चुके नीरज चोपड़ा जैवलिन में भारत का गौरव हैं। उन्होंने डायमंड लीग और वर्ल्ड चैंपियन के साथ ही भारत की झोली में कई अन्य लीग्स डाली हैं।

नीरज चोपड़ा की इन्हीं सब कामयबी से प्रेरित होकर भारत में उनके नाम से टूर्नामेंट खेला जा रहा है। ये टूर्नामेंट बेंगलुरु में आयोजित हुआ है। नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के बेहतरीन इवेंट की शुरुआत 5 जुलाई को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में हुई।

भारत में पहली बार आयोजित हुआ जैवलिन थ्रो इवेंट

इस टूर्नामेंट में नीरज चोपड़ा 86.18 मीटर दूर जैवलिन फेंककर पहले स्थान पर रहे। इके बाद दूसरे नंबर पर जूलियस येगो रहे। उन्होंने 84.51 मीटर थ्रो किया। वहीं, 84.34 मीटर थ्रो कर रूमेश थरंगा तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि भारत में पहली बार किसी जैवलिन थ्रो के इवेंट का आयोजन हो रहा है।

नीरज चोपड़ा के अलावा इस टूर्नामेंट में भारत के दूसरे खिलाड़ी सचिन यादव ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 82.33 मीटर थ्रो किया। जिसके बाद वो लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे। इसके अलावा भारत के यशवीर सिंह 79.65 मीटर थ्रो कर आठवें स्थान पर रहे। नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 के टूर्नामेंट को JSW स्पोर्ट्स, वर्ल्ड एथलेटिक्स और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तीनों मिलकर होस्ट कर रहे हैं।

BJP की राष्ट्रीय टीम में दिखा मध्य प्रदेश का दबदबा; खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल बने राष्ट्रीय महासचिव

BJP आईटी सेल से अमित मालवीय हटाए गए, कौन हैं छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के, जो अब डिजिटल टीम को करेंगे लीड?

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस