एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने जापान को पछाड़ा...अब चीन से आगे निकलने की होगी तैयारी, जानें किसने जीता कौन सा मेडल

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारतीय दल ने दक्षिण कोरिया के गुमी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का समापन किया। अंतिम दिन भारत ने 6 पदक अपने नाम किए, जिससे कुल पदकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई।
एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने जापान को पछाड़ा...अब चीन से आगे निकलने की होगी तैयारी, जानें किसने जीता कौन सा मेडल
एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली: भारत ने 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक नया रिकॉर्ड बनाया। भारतीय दल ने इस बार एथलेटिक्स चैंपियनशिप कुल 24 पदक जीते हैं। भारतीय खिलाड़ी प्रतियोगिता के आखिरी दिन शनिवार को स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहे लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन से तीन रजत और इतने ही कांस्य पदक हासिल किए।

भारत ने इस चैंपियनशिप में 8 गोल्ड के साथ 10 रजत और 6 कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा। वो अंक तालिका में चीन के बाद दूसरे नंबर पर रहा। भारत ने जापान को भी पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वहीं भारत के सामने पाकिस्तान को टिक भी नहीं सका। पाकिस्तान को इस चैंपियनशिप में केवल 1 गोल्ड मेडल ही मिला।

अंतिम दिन इन खिलाड़ियों ने जीता मेडल

पारुल चौधरी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा रजत पदक जीता और भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव भी दूसरे स्थान पर रहे जबकि धावक अनिमेष कुजूर ने राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ते हुए कांस्य पदक जीता। विथ्या रामराज और पूजा ने भी अपनी-अपनी स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। अभिनया राजराजन, स्नेहा एसएस, श्राबनी नंदा और नित्या गंधे की चौकड़ी ने महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले में सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43.86 सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया जो इस प्रतियोगिता में भारत का आखिरी पदक रहा।

भारत के स्वर्ण पदक विजेता (Gold Medallists)

क्रम संख्या स्पर्धा एथलीट
1 पुरुष 10,000 मीटर गुलवीर सिंह
2 मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले रूपल चौधरी, संतोष कुमार, विशाल टी.के., सुभा वेंकटेशन
3 पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज़ अविनाश साबले
4 महिला 100 मीटर हर्डल्स दौड़ ज्योति यर्राजी
5 महिला 4x400 मीटर रिले जिस्ना मैथ्यू, रूपल चौधरी, कुंजा रजिता, सुभा वेंकटेशन
6 पुरुष 5000 मीटर गुलवीर सिंह
7 महिला ऊँची कूद पूजा
8 हेप्टाथलॉन (सात स्पर्धा) नंदिनी अगासरा
भारत ने इस बार अपने पिछले रिकॉर्ड तो तोड़ते हुए 8 गोल्ड जीता है। पिछली बार भारत ने 6 गोल्ड जीता था। इस बार भारत के खिलाफ 10,000 मीटर में, 3000 मीटर स्टीपलचेज में, 100 मीटर हर्डल्स में, 4x400 मीटर रिले में, 5000 मीटर, हेप्टाथलॉन में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया।

भारत के रजत पदक विजेता (Silver Medallists)

क्रम संख्या स्पर्धा एथलीट
1 महिला 400 मीटर रूपल चौधरी
2 महिला 1500 मीटर पूजा
3 डेकाथलॉन (दस स्पर्धा) तेजस्विन शंकर
4 पुरुष ट्रिपल जंप प्रवीण चित्रवेल
5 पुरुष 4x400 मीटर रिले जय कुमार, धर्मवीर चौधरी, मनु थेक्किनालिल साजी, विशाल टी.के.
6 महिला लांग जंप एंसी सोजा
7 महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज़ पारुल चौधरी
8 पुरुष भाला फेंक सचिन यादव
9 महिला 5000 मीटर पारुल चौधरी
10 महिला 4x100 मीटर रिले स्रबानी नंदा, अभिनया राजाराजन, स्नेहा एस.एस., नित्या गांधी
IPL फाइनल से पहले म्यूनिख पहुंचे जय शाह, UEFA अध्यक्ष से मुलाकात कर यूरोप में क्रिकेट…

भारत के कांस्य पदक विजेता (Bronze Medallists)

क्रम संख्या स्पर्धा एथलीट
1 पुरुष 20 किमी रेस वॉक सर्विन सेबास्टियन
2 पुरुष 1500 मीटर यूनुस शाह
3 महिला लांग जंप शैलि सिंह
4 पुरुष 200 मीटर अनीमेश कुजूर
5 महिला 400 मीटर हर्डल्स दौड़ विद्या रामराज
6 महिला 800 मीटर पूजा
Navbharat Live
navbharatlive.com