नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम को भारत बुलाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'देश से बढ़कर कुछ नहीं', सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

नीरज चोपड़ा ने साफ शब्दों में कहा है कि देश से बढ़कर कुछ नहीं और वह कभी भी भारत की गरिमा और सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते। पहलगाम हमले के बाद अरशद को बुलाने का सवाल ही नहीं उठता है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम का महौल है। भारत सरकार ने इस पर कर्रवाई शुरू कर दी है। इस हमले से पहले भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने एन सी क्लासिक जैवलिन टूर्नामेंट के लिए भारत आने का न्योता दिया था। लेकिन इस टूर्नामेंट में अरशद ने आने से मना कर दिया। नीरज चोपड़ा का यह बुलावा उनपर ही भारी पड़ा। उन्हें नफरत भरे मैसेज का सामना करना पड़ा। इस पर नीरज चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि मैं आमतौर पर कम बोलता हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि जो गलत है उसके खिलाफ नहीं बोलूंगा। खासकर तब जब बात हमारे देश के प्रति मेरे प्यार और मेरे परिवार के सम्मान और प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने की हो। अरशद नदीम को नीरज चोपड़ा क्लासिक में प्रतिस्पर्धा करने के लिए बुलाने के मेरे फैसले के बारे में बहुत चर्चा हुई है और इसमें से ज्यादातर नफरत और गाली-गलौज ही है।

देश से बढ़कर कुछ नहीं है

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश से बढ़कर कुछ नहीं और वह कभी भी भारत की गरिमा और सम्मान के साथ समझौता नहीं कर सकते। इसके बाद नदीम ने लिखा कि उन्होंने मेरे परिवार को भी इससे बाहर नहीं छोड़ा। मैंने अरशद को जो निमंत्रण दिया वह एक एथलीट की ओर से दूसरे एथलीट को था - न ज़्यादा, न कम। एनसी क्लासिक का उद्देश्य भारत में सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को लाना और हमारे देश को विश्व स्तरीय खेल आयोजनों का घर बनाना था। पहलगाम में आतंकवादी हमलों से दो दिन पहले, सोमवार को सभी एथलीटों को निमंत्रण भेजा गया था।

अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता

पिछले 48 घंटों में जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद एनसी क्लासिक में अरशद की मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता। मेरा देश और उसके हित हमेशा सबसे पहले रहेंगे। जो लोग अपने लोगों के नुकसान से गुजर रहे हैं, मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। पूरे देश के साथ जो कुछ भी हुआ है, उससे आहत और क्रोधित हूँ। मुझे विश्वास है कि हमारे देश की प्रतिक्रिया एक राष्ट्र के रूप में हमारी ताकत दिखाएगी और न्याय मिलेगा। मैंने इतने सालों तक अपने देश को गर्व के साथ संभाला है, इसलिए मेरी ईमानदारी पर सवाल उठते देखना दुखद है। मुझे दुख होता है कि मुझे उन लोगों के सामने खुद को स्पष्ट करना पड़ रहा है जो बिना किसी ठोस कारण के मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं। हम साधारण लोग हैं, कृपया हमें कुछ और न समझाएं। मीडिया के कुछ वर्गों ने मेरे बारे में बहुत सी झूठी कहानियां गढ़ी हैं, लेकिन सिर्फ़ इसलिए कि मैं नहीं बोलता, इसका मतलब यह नहीं है कि वो सच है।

कैसे लोग अपनी राय बदल देते हैं

मुझे यह समझना भी मुश्किल लगता है कि लोग कैसे अपनी राय बदल लेते हैं। जब मेरी माँ ने एक साल पहले अपनी सादगी में एक मासूम टिप्पणी की थी, तो उनके विचारों की खूब तारीफ़ हुई थी। आज वही लोग उसी बयान के लिए उन पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटे हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए और भी अधिक मेहनत करूंगा ताकि भारत को पूरी दुनिया सम्मान और गर्व से देखे।

एनसी क्लासिक टूर्नामेंट में भाग लेने से किया मना

एनसी क्लासिक जैवलिन टूर्नामेंट में अरशद नदीम ने खेलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत में यह टूर्नामेंट 24 मई से शुरू होगा। जबकि वह 22 मई को एशियाई एथिलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कोरिया रवाना जो जाएंगे। उन्होंने कहा था वह 27 से 31 मई तक कोरिया में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नीरज चोपड़ा भारत को दिला चुके हैं ओलंपिक में दो मेडल

नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीता था। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा उनके पास डायमंड लीग का भी खिताब मौजूद है। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वह तिरंगा लहरा चुके हैं। उनका हाईएस्ट थ्रो 89.94 मीटर का है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल