भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी किया गया है। बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी अगले साल जनवरी से मार्च तक खेली जाएगी।

संजय सिंह बिष्ट

India vs Australia Test Series Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबी टेस्ट सीरीज की तैयारी फिर से शुरू हो गई है। इस सीरीज को बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है और इसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जाएगा, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। हालांकि सीरीज शुरू होने में अभी समय है, लेकिन बीसीसीआई ने इसका शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है। यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है क्योंकि इसके प्रदर्शन से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उनकी जगह तय हो सकती है।

जनवरी में शुरू होगी टेस्ट सीरीज

इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आएगी और पूरे पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। सीरीज जनवरी के आखिर में शुरू होगी और मार्च की शुरुआत तक चलेगी। मैचों का आयोजन भारत के पांच अलग-अलग शहरों में होगा। जो कि नागपुर, चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। बीसीसीआई के अनुसार पहला मैच नागपुर में 21 जनवरी से 25 जनवरी तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट चेन्नई में 29 जनवरी से 2 फरवरी तक, तीसरा टेस्ट गुवाहाटी में 11 फरवरी से 15 फरवरी तक होगा। चौथा टेस्ट रांची में 19 फरवरी से 23 फरवरी तक और पांचवां टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 27 फरवरी से 3 मार्च तक खेला जाएगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत सीरीज का महत्व

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज काफी अहम है। माना जा रहा है कि इसी सीरीज के नतीजों से तय होगा कि टीम इंडिया अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचेगी या नहीं। भारतीय टीम को इससे पहले अन्य देशों के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी जीतनी होंगी, ताकि उनकी रैंकिंग और प्रदर्शन मजबूत रहे।

टीम इंडिया का घरेलू शेड्यूल

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के 2026-27 घरेलू शेड्यूल का ऐलान भी किया है। वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएंगी। इन दौरों के दौरान भारत वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज भी खेलेगा। इससे भारतीय खिलाड़ियों को मैच अभ्यास और फॉर्म बनाने का अवसर मिलेगा।

बॉर्डर–गावस्कर ट्रॉफी 2027 का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 21 जनवरी- 25 जनवरी (नागपुर)
  • दूसरा टेस्ट: 29 जनवरी- 2 फरवरी (चेन्नई)
  • तीसरा टेस्ट: 11 फरवरी- 15 फरवरी (गुवाहाटी)
  • चौथा टेस्ट: 19 फरवरी- 23 फरवरी (रांची)
  • पांचवां टेस्ट: 27 फरवरी- 3 मार्च (अहमदाबाद)

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक