शाकिब अल हसन (सोर्स- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

बांग्लादेश स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर दर्ज हुई FIR, हत्या का लगा आरोप

पाकिस्तान दौरे पर गए बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। उन पर यह आरोप रुबेल के पिता ने लगाया है। रुबेल की मौत एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी।

मृणाल पाठक

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। शाकिब पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। उन्होंने रुबेल नाम के एक शख्स को उकसाने का आरोप है। वह मामला एक कपड़ा श्रमिक था।

दरअसल, पाकिस्तान दौरे पर गए बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। उन पर यह आरोप रुबेल के पिता ने लगाया है। रुबेल की मौत एक प्रदर्शन के दौरान हुई थी।

शाकिब अल हसन के अलावा इस मामले में बांग्लादेशी एक्टर फिरदौस अहमद के खिलाफ भी यह आरोप लगाया गया है। शाकिब इस मामले में 28वें और फिरदौस 55वें आरोपी हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना, ओबैदुल कादर के अलावा 154 लोग शामिल है। जबकि 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज है।

कथित तौर पर 5 अगस्त को रुबेल ने एडबोर में रिंग रोड पर एक रैली में हिस्सा लिया था। जहां एक योजनाबद्ध आपराधिक साजिश के तहत भीड़ में गोलियां चलाई गई थी, जिसकी वजह से रुबेल को छाती और पेट में गोली लग गई थी। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन फिर सात अगस्त को उनकी मौत हो गई।

जानकारी के लिए बता दें कि शाकिब अल हसन क्रिकेट के मैदान पर और क्रिकेट के मैदान के बाहर भी कई बार विवाद में फंस चुके हैं। उनकी बदसलूकी के कई किस्से सामने आ चुके हैं। उन्होंने एक बार एक फैन का गला तक पकड़ लिया था। वह अपने गुस्से की वजह से काफी ट्रोल भी हो चुके हैं। अंपायर से भी वह कई बार बदसलूकी कर चुके हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां