Mukesh Ambani enjoys vada pav: भारत के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वो बिजनेस एम्पायर नहीं, बल्कि उनके बेहद सादे और जमीन से जुड़े अंदाज की हो रही है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन स्टेडियम के स्टैंड में बैठकर आराम से वड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुकेश अंबानी मुकाबले के दौरान वड़ा पाव खाते नजर आ रहे हैं। मुंबई के लोकप्रिय स्ट्रीट फूड वड़ा पाव खाते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया है। वो वाड़ा पाव के साथ मिर्ची का मजा उठा रहे हैं।
यह छोटा सा पल इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। कई यूज़र्स ने कहा कि इतनी बड़ी दौलत और शानो-शौकत के बावजूद अंबानी का यह सरल अंदाज़ बेहद प्रेरणादायक है। एक यूज़र ने लिखा, “यह दिखाता है कि आप कितनी भी ऊंचाई पर पहुंच जाएं, अपनी जड़ों और स्ट्रीट फूड से प्यार बना रहता है। एक अरबपति का वड़ा पाव खाना मुंबई की असली आत्मा को सलाम है।”
इस हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए बिज़नेस, क्रिकेट और बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां स्टेडियम में मौजूद थीं। नीता अंबानी और आकाश अंबानी भी मुकेश अंबानी के साथ स्टैंड में नजर आए और पूरे जोश के साथ टीम इंडिया को सपोर्ट करते दिखे। बॉलीवुड से भी कई सितारे मैच का आनंद लेने पहुंचे। रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्टेडियम में दिखाई दिए, जबकि अनिल कपूर और वरुण धवन भी मैच का रोमांच लेते नजर आए।
यह भी पढ़ें: अरे यार चुप रहो…बीच मैच में उछल रही साक्षी को महेंद्र सिंह धोनी ने कराया शांत, VIDEO हो रहा वायरल
क्रिकेट फैंस के लिए एक और खास आकर्षण थे पूर्व भारतीय कप्तान एम एस धोनी, जो स्टेडियम में मौजूद रहे और उनके आसपास बैठे फैंस के लिए यह पल किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस दौरान कई और पूर्व क्रिकेटर भी नजर आएं।
इस जीत के साथ भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। अब टीम का सामना न्यूज़ीलैंड से होने वाला है। पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फाइनल का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को होगा।