एमएस. धोनी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों के साथ (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

CSK vs SRH: क्या आज हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे MS Dhoni? प्रैक्टिस वीडियो देख झूम उठे फैंस

MS Dhoni IPL 2026: फैंस के मन में यही सवाल है कि क्या एमएस धोनी आज हैदराबाद के खिलाफ मैच में उतरेंगे या नहीं। इस खबर में आपको उनके खेलने को लेकर पूरी जानकारी मिल जाएगी।

संजय सिंह बिष्ट

Will MS Dhoni Play against SRH: आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले से पहले फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या एमएस धोनी इस मैच में खेलते नजर आएंगे। धोनी की वापसी को लेकर उत्साह चरम पर है और फैंस उन्हें मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नेट्स में दिखे धोनी, बढ़ी उम्मीदें

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह नेट्स में बड़े-बड़े शॉट लगाते नजर आए। इस वीडियो ने फैंस की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने 28 मार्च को जानकारी दी थी कि धोनी शुरुआती दो हफ्तों तक टीम से बाहर रह सकते हैं। अब वह समय पूरा हो चुका है, जिससे उनके खेलने की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

क्या कहती हैं रिपोर्ट्स?

हालांकि, अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से धोनी की उपलब्धता को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धोनी आज का मुकाबला भी मिस कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और काफ इंजरी से उबर रहे हैं। टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।

कब हो सकती है वापसी?

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को खेले जाने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल उनकी रिकवरी पर नजर रखी जा रही है और टीम सही समय पर ही उन्हें मैदान पर उतारना चाहती है। ऐसे में फैंस को उनकी वापसी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

सीजन की शुरुआत में लगी थी चोट

महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले अभ्यास के दौरान चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा। एक सूत्र के मुताबिक, वह अभी भी रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर उतरेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिनमें टीम को सिर्फ दो जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम धीरे-धीरे लय में लौटने की कोशिश कर रही है। अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में टीम कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखना दिलचस्प होगा।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट