मोहसिन नकवी (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ICC की फटकार के बावजूद नहीं झुका पाकिस्तान, PCB चीफ बोलें- सरकार के निर्देशों का करेंगे पालन

Mohsin Naqvi: भारत-पाकिस्तान मुकाबले को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है और इसके बहिष्कार से खेल, प्रसारण और व्यावसायिक हितों पर गहरा प्रभाव पड़ने की आशंका है।

उज्जवल सिन्हा

Mohsin Naqvi To Ignore ICC's Warning: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब संकट में है। पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप ए मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस फैसले की आधिकारिक घोषणा रविवार (1 फरवरी) को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से की।

सरकारी फैसले के एक दिन बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक भरोसेमंद सूत्र ने स्पष्ट किया कि बोर्ड के पास सरकार के निर्देशों का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से सूत्र ने कहा कि यदि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में भी भारत के खिलाफ मुकाबला आता है, तो PCB उस समय भी सरकार के फैसले के अनुसार ही आगे बढ़ेगा।

नॉकआउट मैचों में भी पाकिस्तान नहीं खेलेगा भारत के साथ

सूत्र ने बताया, “सरकार ने बोर्ड को साफ तौर पर सूचित कर दिया है कि राष्ट्रीय टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी और वर्ल्ड कप में उस मुकाबले के अंक छोड़ देगी। नॉकआउट चरण की स्थिति में भी बोर्ड सरकार के निर्देशों का पालन करेगा।” PCB सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को औपचारिक रूप से सरकार के इस फैसले की जानकारी देगा। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पिछले महीने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दी गई ब्रीफिंग में भी यह स्पष्ट कर दिया था कि ICC की किसी भी प्रतिक्रिया के बावजूद बोर्ड सरकार के साथ खड़ा रहेगा।

ICC कुछ बोर्डों के साथ कर रहा निष्पक्ष व्यवहार

PCB के भीतर यह भावना भी मजबूत हो रही है कि ICC हाल के वर्षों में कुछ बोर्डों के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर रहा है। खासतौर पर बांग्लादेश से जुड़े मामलों का हवाला देते हुए सूत्र ने कहा कि “एक ही बोर्ड को विश्व क्रिकेट के संचालन की छूट नहीं दी जा सकती।”

वर्ल्ड कप के राजस्व पर पड़ेगा असर

इस बीच ICC ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि वह PCB से आपसी सहमति के जरिए समाधान निकालने की उम्मीद करता है, ताकि सभी संबंधित पक्षों के हितों की रक्षा हो सके। ICC ने संकेत दिया है कि यदि पाकिस्तान अपने फैसले पर कायम रहता है, तो इसका असर टी20 वर्ल्ड कप से मिलने वाले उसके राजस्व पर भी पड़ सकता है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी