मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Player Of The Month बने मोहम्मद सिराज, इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नौ विकेट लेकर मैच जिताऊ प्रदर्शन किया और अगस्त के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता।

उज्जवल सिन्हा

Mohammed Siraj: आईसीसी ने अगस्त के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के पुरस्कार के लिए खिलाड़ी की घोषणा कर दी है। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को अगस्त महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।

मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड को मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स को पछाड़कर यह पुरस्कार जीतने में सफल रहे।इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दिन सिराज के शानदार मैच जिताऊ प्रदर्शन ने भारत को द ओवल टेस्ट मैच में छह रनों से जीत दिलाई। अगस्त में सिराज एकमात्र ऐसे मैच में शामिल थे जिसका उन्होंने हिस्सा लिया था।

सिराज ने सीरीज 2-2 से करवाई बराबरी

सिराज ने पांचवें मैच के नाटकीय आखिरी दिन तीन विकेट लिए और मैच में कुल नौ विकेट हासिल किए, जिससे भारतीय टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरे में सिराज ने सबसे ज्यादा ओवर गेंदबाजी की। सिराज ही ऐसे तेज गेंदबाज थे, जिन्होंने पांचों मैच खेले।

प्लेयर ऑफ द मंथ बनने के बाद मोहम्मद सिराज ने क्या कहा?

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि आईसीसी का महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना जाना मेरे लिए विशेष सम्मान की बात है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी एक यादगार सीरीज थी और यह उन सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक थी जिनका मैं हिस्सा रहा हूं। सिराज ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं कुछ महत्वपूर्ण स्पैल में योगदान दे सका, खासकर निर्णायक क्षणों में। शीर्ष बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ उनकी घरेलू परिस्थितियों में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

महिला खिलाड़ियों में ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को मिला पुरस्कार

आयरलैंड की ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट को भी आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ घोषित किया गया, जिन्होंने पाकिस्तान की विकेटकीपर-बल्लेबाज मुनीबा अली और नीदरलैंड की तेज गेंदबाज आइरिस ज़्विलिंग को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता।

प्रेंडरगैस्ट को घरेलू टी20 सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की। ​​उन्होंने उस सीरीज़ में 144 रन बनाए और चार विकेट लिए। इसके अलावा, उन्होंने अगस्त में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर में भी अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी, जहाँ उन्होंने 244 रन बनाए और सात विकेट लिए।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल