मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सिराज ने स्टोक्स को आउट कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेन स्टोक्स को पहली गेंद में आउट करते ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। स्टोक्स को पहली गेंद पर आउट करने वाले वो पहले गेंदबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। सिराज ने बेन स्टोक्स को पहली गेंद पर आउट किया। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में सिराज कभी डोल्डन डक पर आउट नहीं हुए थे।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। यह पहली बार ऐसा हुआ है, जब वो पहली बार पहली गेंद पर आउट हुए हो। 5 दिसंबर, 2013 को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लिश टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से स्टोक्स 113 टेस्ट की 202 पारियों में 16 बार अपना खाता खोलने में विफल रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को पहली बार वह टेस्ट में पहली गेंद पर डक पर आउट हुए।

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में बर्मिंघम टेस्ट में भारत के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे सिराज ने इंग्लैंड की पहली पारी के 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर जो रूट को 22 रन पर आउट किया और अगली गेंद पर स्टोक्स को आउट किया। रूट और स्टोक्स दोनों को ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे कैच कराया। इंग्लैंड को शुक्रवार को रूट और स्टोक्स से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों बल्ले से कोई खास योगदान देने में नाकाम रहे।

भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 587 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं केएल राहुल 2 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद करुण नायर भी 31 रन बनाकर चलते बने। यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान एक छोर पर शुभमन गिल जमे रहे और वो रन गति को बढ़ाते रहे। सहवाग से लेकर गिल तक, इन भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट में बनाए हैं हाईएस्ट स्कोर

गिल ने बनाए 269 रन

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 269 रन बनाए। इस पारी के सहारे वो भारतीय टेस्ट कप्तान के रूप में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वो इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गिल ने इस पारी में 30 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं उसके अलावा जडेजा ने 89 और सुंदर ने 42 रनों की पारी खेली।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज