मोहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: मोहम्मद शमी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

मोहम्मद शमी ने आईपीएल में चार मौकों पर पहली गेंद में विकेट चटकाए हैं। वो ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। मोहम्मद शमी ने चेन्नई सुपर किंग्स के शेख रशीद को आउट करके यह कारनामा किया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 43 वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की। मोहम्मद शमी आईपीएल में चार मौकों पर पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया।

शमी ने शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की और मैच की पहली गेंद पर उन्होंने शेख रशीद को आउट कर दिया। आंध्र प्रदेश के 20 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज को अभिषेक शर्मा ने पहली स्लिप में गोल्डन डक पर कैच कराया।

मोहम्मद शमी ने चार बार लिया पहली गेंद पर विकेट

मोहम्मद शमी चार मौकों पर पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले आईपीएल मैच की पारी की पहली गेंद पर जैक्स कैलिस, केएल राहुल और फिल साल्ट को आउट कर चुके हैं। आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर कुल 41 गेंदबाजों ने विकेट लिए हैं, लेकिन शमी चार बार यह कारनामा करने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं। शमी को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 करोड़ रुपए में शामिल किया था।

आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज (सबसे ज्यादा बार)

  • मोहम्मद शमी – 4 बार
  • लसिथ मलिंगा – 3 बार
  • अशोक डिंडा – 3 बार
  • प्रवीण कुमार – 3 बार
  • भुवनेश्वर कुमार – 3 बार
  • उमेश यादव – 3 बार
  • ट्रेंट बोल्ट – 3 बार
  • डर्क नैन्स – 2 बार
  • इरफ़ान पठान – 2 बार
  • एल्बी मोर्कल – 2 बार
  • हरभजन सिंह – 2 बार
  • पैट कमिंस – 2 बार
  • जहीर खान – 2 बार
  • रविचंद्रन अश्विन – 2 बार
  • दीपक चाहर – 2 बार

आईपीएल मैच की पारी की पहली गेंद पर मोहम्मद शमी द्वारा आउट किए गए बल्लेबाज

  • जैक्स कैलिस (केकेआर), दुबई में (2014)
  • केएल राहुल (एलएसजी), मुंबई में (डब्ल्यूएस) (2022)
  • फिल साल्ट (केकेआर), अहमदाबाद में (2023)
  • शेख रशीद (सीएसके), चेन्नई (2025)

आईपीएल का यह सीजन शमी के लिए अब तक का सबसे खराब सीजन रहा है। SRH के लिए खेले गए आठ मैचों में वे केवल छह विकेट ही ले पाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था, जिसमें SRH को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में घरेलू दर्शकों के सामने 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल