मोेहम्मद शमी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मोहम्मद शमी ने चोट के बाद की वापसी, 360 दिनों के बाद खेला प्रतिस्पर्धी क्रिकेट पर नहीं मिला विकेट

अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 360 दिनों के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी पर अपने 10 ओवर में एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे। जिससे रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में बंगाल के खिलाफ मध्यप्रदेश ने पहले दिन के खेल के बाद अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है। चोट के बाद वापसी करते हुए शमी ने 10 ओवर फेंके लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। 360 दिनों के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटने वाले शमी ने रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ गेंदबाजी की। शमी अभी अपनी फिटनेस को साबित करने में जुटे हुए हैं।

रणजी ट्रॉफी में बंगाल और मध्य प्रदेश का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वापसी करते हुए 10 ओवर की गेंदबाजी की लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हालांकि बंगाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन ही बनाने में सफल रही। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए। बंगाल को अगर क्वार्टरफाइनल में पहुंचना है तो इस मुकाबले को जीतना होगा।

बंगाल के इशान पोरेल और रिशव विवेक के चोटिल होने के बाद मुकेश कुमार और आकाश दीप के भारतीय टीम के साथ जुड़े होने से बंगाल का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया। ऐसे में शमी ही है जो बंगाल को इस मुसीबत से निकाल सकते हैं। हालांकि उन्हें पहले दिन कोई विकेट नहीं मिला लेकिन अगर बंगाल को यह मुकाबला जीतना है तो शमी को चलना जरूरी होगा। शमी अपनी फिटनेस को साबित करने के फर्स्ट क्लास का मैच खेल रहे हैं।

तेज गेंदबाजों की मददगार होल्कर स्टेडियम की पिच पर 34 साल के शमी ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 34 रन खर्च किये। पिछले साल 19 नवंबर को विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर शमी के टखने में चोट थी जिसके लिए उन्हें ऑपरेशन कराना पड़ा था। उन्होंने चार ओवर अपने शुरूआती स्पैल में तीन चौके खाये और 16 रन खर्च किये। उनका छह ओवर का दूसरा स्पैल अधिक प्रभावशाली था। इसमें उन्होंने एक मेडन के साथ 18 रन खर्च किये। शमी की फिटनेस पर बीसीसीआई और भारतीय टीम से जुड़े लोगों की नजर रहेगी। घरेलू मैच में वापसी के बाद शमी भारतीय टीम में भी वापसी कर सकते हैं।

मैच का हाल

बंगाल के लिए शाहबाज अहमद ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। उनके अलावा अनुस्तूप मजबमदार ने 44 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ही बंगाल की टीम 228 रन बनाने में सफल रही। वहीं मध्य प्रदेश के लिए गेंदबाजी करते हुए आर्यन पांडे और कुलवंत खजरोलिया ने 4-4 विकेट चटकाए। वहीं मध्य प्रदेश के लिए एक मात्र विकेट हिमांशु मंत्री का गिरा। वो 13 रन बनाकर आउट हो गए। उसके अलावा शुभ्रांशु सेनापति ने 44 और रजत पाटीदार ने 41 रन बनाए। दोनों के खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश को 103 रनों तक पहुंचा दिया।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी