मोहम्मद रिजवान (सौजन्यः एक्स) 
क्रिकेट

पाकिस्तान की फील्डिंग में दिखा सुधार! मोहम्मद रिजवान के शानदार कैच ने हर किसी को किया हैरान

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। जहां विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने जाकिर हसन का शानदार कैच लपका, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का यह पहला टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। इस पहले टेस्ट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 171 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। साथ ही उन्होंने शानदार विकेटकीपिंग भी। उनके एक कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन और शदमन इस्लाम पारी का आगाज करने आए थे। इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से 17वां ओवर नसीम शाद कर रहे थे। तभी ओवर की पांचवीं गेंद पर जाकिर ने शॉट खेलना चाहा, लेकिन उनके भाग्य ने साथ नहीं दिया और गेंद सीधे जाकर रिजवान के हाथों में फंस गई। हालांकि इस कैच को लेने के लिए रिजवान ने काफी मेहनत की।

मोहम्मद रिजवान ने लपका शानदार कैच...

Mohammad RizwanMohammad Rizwan

मोहम्मद रिजवान ने जैसे ही गेंद को अपनी तरफ आते देखा वैसे ही उसे लपकने के लिए अपनी पूरी जान झोंक दी। उन्होंने बिना समय बर्बाद करते हुए तुरंत थोड़ी दूरी से जा रही गेंद को उछलकर पकड़ लिया। उनके इस शानदार कैच का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फील्डिंग में रिजवान ने कमाल किया ही, लेकिन बल्लेबाजी में भी उन्होंने धमाल मचाया है। उन्होंने पाकिस्तान की पहली पारी में नंबर 6 पर बैटिंग की। जहां उन्होंने इस दौरान नाबाद 171 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 239 गेंदों का सामना किया। साथ ही उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

जबकि सऊद शकील ने 141 रनों की दमदार पारी खेली। शकील ने 261 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके जड़े। पाकिस्तान ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान के साथ 448 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। वहीं तीसरे दिन के खेल में अब तक बांग्लादेश ने खबर लिखे जाने तक दो विकेट के नुकसान पर 129 रन बना लिए हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज पाकिस्तान में ही खेली जा रही है। पहला टेस्ट मैच 21 अगस्त से शुरू हुई है। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से रावलपिंडी में ही खेला जाएगा।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान