मोहम्मद नवाज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रग्स का हड़कंप: T20 WC में नशा करके खेला प्लेयर? 6 महीने के लिए बैन की लटकी तलवार

Mohammad Nawaz: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर बड़ा आरोप लगा है और उन्हें 6 महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammad Nawaz anti-doping Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कम से कम छह महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अंतिम फैसला आना बाकी है।

डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए नवाज

मोहम्मद नवाज टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बैन रिक्रिएशनल सब्सटेंस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खुलासे के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। अब यह तय होगा कि नवाज को चेतावनी दी जाएगी या फिर उन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

सजा पर सस्पेंस बरकरार

नवाज पर क्या कार्रवाई होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके सैंपल में पाए गए पदार्थ की मात्रा कितनी थी और उसका इस्तेमाल कब किया गया। यदि यह मैच के दौरान लिया गया पाया गया, तो सजा ज्यादा कड़ी हो सकती है। वहीं, मैच के बाहर इस्तेमाल की स्थिति में सजा कम भी हो सकती है। फिलहाल आईसीसी इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पाकिस्तान की सफाई की कोशिश

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से नवाज के बचाव की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। पाकिस्तान एंटी डोपिंग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अगर रिक्रिएशनल सब्सटेंस का इस्तेमाल मैच से बाहर हुआ है, तो उस पर सजा नहीं दी जाती। पीसीबी के मेडिकल पैनल ने अपनी जांच पूरी कर आईसीसी को रिपोर्ट सौंप दी है। अब अंतिम निर्णय आईसीसी ही लेगी।

मोहम्मद नवाज ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और तब से टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। T20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा है। हालांकि इस विवाद के बाद उनके करियर पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। आने वाला फैसला ही तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर किस दिशा में जाएगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता