मोहम्मद नबी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Champions Trophy 2025 से पहले मोहम्मद नबी का यू-टर्न, अब नहीं लेंगे संन्यास; ICC से जताई एक खास इच्छा

मोहम्मद नबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट के प्लान से यू-टर्न ले लिया है। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भी वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आज 19 फरवरी से हो रही है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने रिटायरमेंट के प्लान से यू-टर्न ले लिया है। वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद भी वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने आईसीसी से बात करते हुए कहा कि वह अपने बेटे हसन ईसाखिल के साथ अफगानिस्तान के लिए उच्चतम स्तर पर खेलना चाहते हैं। नबी के बेटे हसन ने अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम के लिए वर्ल्ड कप खेला है। वह टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। हसन ने अब तक 16 टी20 मैचों में 426 रन बनाए हैं। ट

बेटे के साथ देश के लिए खेलना चाहते हैं मोहम्मद नबी

नबी ने आईसीसी से कहा कि ये शायद मेरा आखिरी वनडे टूर्नामेंट (चैंपियंस ट्रॉफी) नहीं होगा। मैं शायद कम वनडे खेलूंगा और युवाओं को अनुभव हासिल करने का मौका दूंगा। मैंने सीनियर खिलाड़ियों से इस बारे में चर्चा की है और उच्च स्तरीय मैचों में शायद ऐसा हो या न हो, हम देखेंगे। यह मेरी फिटनेस पर निर्भर करेगा। यह मेरा सपना है कि मैं अपने बेटे के साथ खेलूं। उम्मीद है कि ऐसा कर पाऊंगा। ईसाखिल बहुत अच्छा कर रहा है। वह एक मेहनती खिलाड़ी है और मैं भी उसे मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा हूं।

बेटे को आत्मविश्वास देने की कोशिश करता हूं

नबी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि वह अपने लक्ष्य खुद बनाए। अगर आप उच्च स्तरीय क्रिकेटर बनना चाहते हैं, तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। 50 या 60 रन बनाना ही काफी नहीं है। आपको 100 से ज़्यादा रन बनाने होंगे। वह हर समय सुनता और अपने आप को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। जब वह मुझसे बात कर सकता है, तो मैं उसे खेल के लिए आत्मविश्वास देने के लिए सलाह देने की कोशिश करता हूं। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नबी का वनडे करियर

नबी ने 19 अप्रैल 2009 को बेनोनी में स्कॉटलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। उन्होंने अपना पिछला वनडे मुकाबला 21 दिसंबर 2024 को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ था। मोहम्मद नबी ने अब तक 170 वनडे मुकाबले में 3618 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 172 विकेट भी चटकाए।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान