मोहम्मद नबी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Mohammad Nabi: मोहम्मद नबी ने अफगानिस्तान के लिए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वो अफगानिस्तान के लिए 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर उन्होंने 6000 रन पूरे किए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Mohammad Nabi: एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी के एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। मोहम्मद नबी 18 सितंबर को इंटरनेशनल क्रिकेट में 6000 से ज्यादा रन बनाने वाले अफगानिस्तान के पहले क्रिकेटर बनकर इतिहास रच दिया है। उन्हें यह आंकड़ा पार करने के लिए महज 3 रनों की जरूरत थी और उन्होंने इसको आसानी से पूरा कर लिया।

40 वर्षीय नबी को अबू धाबी में अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2025 के मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे करने के लिए 3 रन चाहिए थे और उन्होंने अफगानिस्तान की पारी के 15वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका द्वारा फेंके गए रन पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।

नबी ने खेली 60 रनों की पारी

मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ 22 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान नबी के बल्ले से 6 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने आखिरी ओवर में श्रीलंका के स्पिनर वेल्लालगे के पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाए। नबी के इस पारी के बदौलत अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 169 रन बनाए।

इंटरनेशनल क्रिकेट में अफग़ानिस्तान के लिए सर्वाधिक रन

खिलाड़ी का नाम मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत शतक/अर्धशतक चौके/छक्के
मोहम्मद नबी 315* 6000 136 24.48 2 / 23 405 / 225
रहमत शाह 135 4948 234 36.65 8 / 36 461 / 46
मोहम्मद शहजाद 159 4844 131* 31.25 7 / 26 564 / 132
असगर अफगान 195 4246 164 24.83 2 / 19 287 / 145
नजीबुल्लाह जदरान 199 3890 104* 29.24 1 / 23 304 / 165

अब तक नबी के नाम 315 मैचों में 6000 रन दर्ज हैं। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में 33 रन, 173 वनडे मैचों में 3667 रन और 139 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2300 रन बनाए हैं। नबी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और वनडे में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी हैं। एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में उन्होंने अब तक दो सीजन में कुल 11 मैच खेले हैं। इस 11 पारियों में उन्होंने 160 रन बनाए हैं और 7 विकेट चटकाए हैं।

मोहम्मद नबी का इंटरनेशनल करियर

फॉर्मेट टेस्ट वनडे टी20I
मैच 3 173 139*
पारियां 6 151 130
रन 33 3667 2300*
औसत 5.50 27.16 22.08
स्ट्राइक रेट 48.52 87.39 124.80
सर्वश्रेष्ठ स्कोर 24 136 89
शतक/अर्धशतक 0/0 2/17 0/6
चौके/छक्के 4/1 241/113 160/111
विकेट 8 176 101
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 3/36 5/17 4/10
5 विकेट हॉल 0 1 0
कैच 2 83 76

अफगानिस्तान के लिए जीत जरूरी

अबू धाबी में श्रीलंका और अफग़ानिस्तान के बीच चल रहा मुकाबला अफग़ान टीम के लिए "करो या मरो" जैसा बन गया है। राशिद खान की कप्तानी में अफ़ग़ानिस्तान को यह मैच हर हाल में जीतना होगा, ताकि वह ग्रुप बी की शीर्ष दो टीमों में जगह बनाकर सुपर 4 में क्वालीफाई कर सके। अगर अफग़ानिस्तान यह मुकाबला जीतता है, तो वह अंक तालिका में श्रीलंका को पछाड़ते हुए सुपर 4 में प्रवेश करेगा। लेकिन अगर वह हारता है, तो श्रीलंका ग्रुप बी में शीर्ष पर रहेगा और बांग्लादेश के साथ सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे से टाटा ग्रुप के शेयर क्रैश; एक झटके में डूबे 44000 करोड़!

Air India में टर्बुलेंस, IndiGo में इंजन फेल, स्पाइसजेट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट दें रही बड़े हादसे को न्योता

जानिए क्यों चंद्रशेखरन ने अचानक दिया झटका, ऐसी है अंदरखाने की चर्चा, TATA के शेयरों में आई गिरावट

पुतिन के दूत बने पूर्व CJI चंद्रचूड़, क्रेमलिन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, रूस-यूक्रेन के बीच सुलझाएंगे ये विवाद

भारत मंडपम से तिरंगा यात्रा, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन बोले- वंदे मातरम स्वतंत्रता संग्राम की असली ताकत