के. लालरेमरुता (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

मैदान पर मैच के दौरान मिजोरम के रणजी क्रिकेटर के. लालरेमरुता का निधन, BCCI ने जताया दुख

Mizoram Ranji Trophy Cricketer: बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम द्वारा आयोजित खालिद मेमोरियल द्वितीय डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेटर के. लालरेमरूता की मौत हो गई।

उज्जवल सिन्हा

K. Lalremruata Dies After Collapsing During A Match: मिजोरम के रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर के. लालरेमरूता की मौत एक मैच के दौरान गिरने से हो गई। यह घटना बुधवार को क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम द्वारा आयोजित खालिद मेमोरियल द्वितीय डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान हुई। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मिजोरम के पूर्व रणजी खिलाड़ी के. लालरेमरुता के निधन पर दुख जताया।

बीसीसीआई ने अपने घरेलू एक्स अकाउंट पर लिखा, "मिजोरम के क्रिकेटर के. लालरेमरुता के निधन से बहुत दुख हुआ। उन्होंने रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था। बीसीसीआई उनके परिवार, दोस्तों और मिजोरम क्रिकेट कम्युनिटी के प्रति दिल से संवेदना और दुआएं प्रकट करता है।"

खालिद मेमोरिलय द्वितीय डिवीजन के दौरान हुआ घटना

यह घटना खालिद मेमोरियल द्वितीय डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के दौरान हुई। के. लालरेमरूता गुरुवार सुबह सिहमुई के सुआका क्रिकेट ग्राउंड में एक आधिकारिक मैच के दौरान वीआरसीसी के लिए बतौर बल्लेबाज खेल रहे थे। मैच आईएलएमओवी क्रिकेट क्लब के खिलाफ हो रहा था। लालरेमरूता ने अपनी बल्लेबाजी समाप्त होने के बाद सीने में तेज दर्द की शिकायत की। कुछ देर बाद वह गिर पड़े, जिससे साथी खिलाड़ी, अधिकारी और दर्शक घबरा गए। वह जल्द ही बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिशें नाकाम रहीं। अपने बयान में, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मिजोरम ने कहा कि लालरेमरुता को सेकंड डिवीजन टूर्नामेंट में खेलते समय स्ट्रोक आया था। एसोसिएशन ने उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई और कहा कि उनकी मौत मिजोरम क्रिकेट के लिए एक बड़ा नुकसान है।

फर्स्ट क्लास करियर में खेले 2 मैच

लालरेमरुता ने रणजी ट्रॉफी में दो मैच और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मैच में मिजोरम का प्रतिनिधित्व किया था। वह स्थानीय स्तर पर कई क्लबों के लिए भी खेले थे। विकेटकीपर लालरेमरूता ने 2018 में मेघालय के खिलाफ फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच 2022 में नागालैंड के खिलाफ खेला था।

आज गुरुवार के सभी मुकाबले कैंसिल किए गए

लालरेमरुता की मौत के बाद, एसोसिएशन ने गुरुवार को सभी मैच कैंसिल कर दिए और कहा कि मैच बदले हुए शेड्यूल के तहत खेले जाएंगे। इसमें एससीजी, सिहमुई में सेकंड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट, लाविपु प्लेग्राउंड में थर्ड डिवीजन स्क्रीनिंग टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल, और मुआलपुई में पीयूसी ग्राउंड और एमएपी ग्राउंड में लड़कों और लड़कियों के लिए समग्र इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच शामिल थे।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला