दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अब ये खिलाड़ी टूर्नामेंट खेलने नहीं आएगा भारत

दिल्ली कैपिटल्स को IPL 2025 में बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भारत लौटने से इनकार कर चुके हैं। वे स्थगित टूर्नामेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए और अब उनके वापसी की संभावना बेहद कम है

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब टूर्नामेंट 16 या 17 से शुरू हो सकता है। वहीं टूर्नामेंट दोबारा शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के लिए खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अब भारत आने से मना कर दिया है। मिचेल स्टार्क की गैरमौजूदगी में अब दिल्ली को बाकी बचे मैच खेलने होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार्क को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 11.75 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था। इससे पहले वह आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे और पहले क्वालिफायर और फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' प्रदर्शन के बावजूद उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

स्टार्क ने इस सीजन 14 विकेट लिए

इस सीजन अब तक मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। उन्होंने 24 मार्च को विशाखापट्टनम में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर आईपीएल में दिल्ली के लिए डेब्यू किया था, जबकि 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। वह दिल्ली फ्रेंचाइज़ी की ओर से आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं।

ऑस्ट्रेलिया लौटे स्टार्क

आईपीएल 2025 को 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद स्टार्क अपनी पत्नी और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली के साथ सिडनी लौट गए। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है कि स्टार्क के भारत वापस लौटने की संभावना बेहद कम है। मिचेल स्टार्क वाकई आईपीएल से बाहर हो जाते हैं, तो यह दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की उम्मीदों के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।

कुछ और खिलाड़ी नहीं लौटेंगे भारत

रिपोर्ट्स में यह भी पता चला है कि स्टार्क के अलावा कुछ अन्य खिलाड़ी भी अब इस लीग में शामिल नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया के कुछ और खिलाड़ी इस सीजन अब खेलते नहीं दिखेंगे। अब देखना होगा कि फ्रेंचाइजियों के साथ उनके अनुबंधों पर क्या असर पड़ता है। क्योंकि ये अभी तक साफ नहीं हुआ है। स्टार्क को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलना है। जो अगले महीने खेला जाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा