मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ashes 2025-26: मिचेल स्टार्क सिडनी में रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले गेंदबाज

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सिडनी टेस्ट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस टेस्ट में 6 विकेट लेते सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन जाएंगे।

उज्जवल सिन्हा

Mitchell Starc Just Six Wickets Away: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल लेफ्ट-आर्म बॉलर बनने से सिर्फ छह विकेट दूर हैं।

मिचेल स्टार्क के पास सिडनी में इतिहास रचने का मौका होगा। मौजूदा एशेज सीरीज़ में उन्होंने चार मैचों में 17.42 की औसत से 26 विकेट लिए हैं। पर्थ और ब्रिस्बेन में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें दोनों टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में किसी अन्य बॉलर ने 20 विकेट का आंकड़ा पार नहीं किया।

स्टार्क ने अब तक चटकाए 428 विकेट

35 साल के मिचेल स्टार्क ने 1 दिसंबर 2011 को ब्रिस्बेन में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उस मैच में स्टार्क ने दो विकेट हासिल किए थे। स्टार्क को डेब्यू कैच रिची बेनो ने दिया था। डेब्यू के बाद से स्टार्क ने 104 टेस्ट मैचों में 428 विकेट लिए हैं, उनकी बॉलिंग औसत 26.43 रही है। उन्होंने 18 बार पांच विकेट और तीन बार 10 विकेट मैचों में लिए हैं।

बाएं हाथ में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हेराथ के नाम

वर्तमान में श्रीलंका के रंगना हेराथ टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल लेफ्ट-आर्म बॉलर हैं, जिन्होंने 93 टेस्ट में 433 विकेट लिए हैं। स्टार्क यदि एशेज के पांचवे टेस्ट में छह विकेट लेते हैं, तो वह हेराथ को पीछे छोड़कर सबसे अधिक विकेट लेने वाले लेफ्ट-आर्म बॉलर बन जाएंगे। अब देखना होगा कि क्या सिडनी में स्टार्क यह उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला बाएं हाथ का गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी देश विकेट्स
1 रंगाना हेराथ श्रीलंका 433
2 मिशेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 428
3 वसीम आकरम पाकिस्तान 414
4 डेनियल विटोरी न्यूज़ीलैंड 362
5 चामिंडा वास श्रीलंका 355
6 रविंद्र जडेजा भारत 348
7 ट्रेंट बोल्ट न्यूज़ीलैंड 317
8 मिशेल जॉनसन ऑस्ट्रेलिया 313
9 जहीर खान भारत 311
10 डेरेक अंडरवुड इंग्लैंड 297

स्टार्क के लिए 2025 का साल शानदार रहा। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 17.32 की औसत से 55 विकेट लिए, जिसमें तीन बार पांच विकेट और एक बार 10 विकेट मैच शामिल है। टेस्ट क्रिकेट में फिट रहने के लिए उन्होंने T20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लिया, लेकिन IPL और BBL जैसी T20 लीग में खेलना जारी रखेंगे।

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार

तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख