मिचेल स्टार्क  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

विकेटकीपर बनने का था सपना, फिर कैसे बने क्रिकेट के स्पीड डेमन मिचेल स्टार्क? जानिए कहानी

Mitchell Starc Journey: विकेटकीपिंग ग्लव्स छोड़ तेज गेंदबाजी चुनने वाले मिचेल स्टार्क की कहानी, जिन्होंने अपनी खौफनाक रफ्तार और यॉर्कर से क्रिकेट जगत पर राज किया।

सृष्टि मौर्य

Mitchell Starc Inspirational Career Story: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आज दुनिया के सबसे खतरनाक बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं। उनकी तेज रफ्तार, सटीक यॉर्कर और गेंद को देर से स्विंग कराने की क्षमता ने दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया है। लेकिन स्टार्क का क्रिकेट सफर जिस तरह शुरू हुआ था, वो उनकी मौजूदा पहचान से बिल्कुल अलग था।

पश्चिमी सिडनी में बड़े हुए स्टार्क का शुरुआती सपना तेज गेंदबाज बनने का नहीं, बल्कि विकेटकीपर बनने का था। जब वो छोटे थे तब वो एक विकेटकीपर के तौर पर क्रिकेट खेलते थे। उस समय उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि एक दिन उनकी तेज गेंदें दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनेंगी।

कोच ने बदल दी किस्मत

स्टार्क की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया, जब उनके स्थानीय क्लब के कोच की नजर उनकी लंबी कद-काठी और कंधों की शानदार मूवमेंट पर पड़ी। कोच ने उन्हें विकेटकीपिंग ग्लव्स छोड़कर बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने की सलाह दी। यही फैसला आगे चलकर उनके पूरे क्रिकेट करियर की दिशा बदलने वाला साबित हुआ।

हालांकि, शुरुआत में स्टार्क की गेंदबाजी में रफ्तार तो थी, लेकिन नियंत्रण की कमी थी। घरेलू क्रिकेट में वो तेज गेंद फेंकने के बावजूद लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंद नहीं डाल पाते थे। चोटों ने भी उनके करियर की राह आसान नहीं की। लेकिन उन्होंने अपनी कमियों पर लगातार काम किया और धीरे-धीरे एक बेहतर गेंदबाज बनते गए।

मिचेल स्टार्क के इंटरनेशनल बॉलिंग आंकड़े

कैसे बनें सबसे तेज गेंदबाज?

महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के साथ काम करने से भी मिचेल स्टार्क को काफी मदद मिली। उन्होंने अपनी गेंदबाजी की तकनीक और कलाई की स्थिति पर खास ध्यान दिया। अपनी डिलीवरी स्ट्राइड में बदलाव और गेंद को देर से स्विंग कराने की कला पर काम करते हुए स्टार्क ने अपनी रफ्तार को एक खतरनाक हथियार में बदल दिया।

उनकी सबसे बड़ी ताकतों में से एक उनकी यॉर्कर बनी। खासकर पारी के आखिरी ओवरों में उनकी तेज और अंदर आती यॉर्कर बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई। यही वो दौर था जब स्टार्क सिर्फ तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज से आगे बढ़कर एक ऐसे गेंदबाज बने, जो अपनी रफ्तार के साथ-साथ रणनीति से भी बल्लेबाजों को मात दे सकता था।

महिला क्रिकेटर से रचाई शादी

स्टार्क की कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है। उनका परिवार भी खेलों से गहराई से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एलिसा हीली से शादी की है। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बड़े खिताब जीते हैं और दुनिया के सबसे चर्चित स्पोर्ट्स कपल में शामिल हैं।

स्टार्क के छोटे भाई ब्रैंडन स्टार्क भी खेल की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। वो ऑस्ट्रेलिया के मशहूर हाई-जंप एथलीट हैं और ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

मिचेल स्टार्क के प्रमुख पुरस्कार

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी

NALSAR विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का BCI पर तीखा हमला, बोलीं- संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल बंद हो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में कराए गए भर्ती

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7