ऑस्ट्रेलिया की टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टी20 में नई ओपनिंग जोड़ी का किया ऐलान, कहा- ट्रेविस हेड के साथ...

Australia vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से ऑस्ट्रेलिया की टीम नई टी20 ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगी। मिचेल मार्श के साथ ट्रेविस हेड पारी की आगाज करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Australia vs South Africa: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज और तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। वहीं इस सीरीज की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है। पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है। मार्श ने कहा है कि अगले साल भारत और श्रीलंका में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप तक वो और ट्रेविस हेड इस फॉर्मेट में पारी की शुरुआत करेंगे।  डेविड वार्नर के संन्यास के बाद बतौर ओपनर टीम में जगह लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास पांच बल्लेबाज मौजूद हैं, जिनमें मिशेल मार्श, ट्रेविस हेड, मैट शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क शामिल हैं।

मार्श और हेड पहली बार करेंगे टी20 में पारी की शुरुआत

मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मार्श के साथ पारी की शुरुआत की थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में ट्रेविस हेड को आराम दिया गया था।  मार्श और हेड ने कभी भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक साथ ओपनिंग नहीं की है। उन्होंने वनडे में ओपनिंग की है। इस जोड़ी का औसत 50 से ज्यादा है। दोनों ने आठ पारियों में 12 रन प्रति ओवर से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

मार्श ने शुक्रवार को डार्विन में पत्रकारों से कहा कि निकट भविष्य में मैं और हेड ही शीर्ष क्रम में होंगे। हमने साथ में काफी क्रिकेट खेली है। हमारे बीच अच्छे संबंध हैं। 33 वर्षीय मार्श चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इंजरी की वजह से ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की और टीम को 5-0 से ऐतिहासिक जीत दिलाई।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन पर मार्श ने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन टीम डेविड को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का संकेत दिया। टिम डेविड ने वेस्टइंडीज में 37 गेंद पर शतक लगाया था। डेविड पर मार्श ने कहा कि बल्लेबाजी क्रम के बारे में हमने बात की है। कैरेबियाई दौरे पर बल्लेबाजी क्रम में उन्हें ऊपर भेजा गया था। मुझे लगता है कि वह जितनी ज्यादा गेंद खेलेंगे, हमें उतने ही मैच जिताएंगे। (आईएएनएस)

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ