IPL 2027 सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IPL 2027 Mini Auction: गोवा में मिनी ऑक्शन, CSK में बड़े बदलावों के साथ नए सीजन की तैयारियां हुई तेज

IPL 2027 Update: IPL 2027 का मिनी ऑक्शन इस साल दिसंबर के मध्य में आयोजित किया जा सकता है। BCCI ने आईपीएल 2027 के आयोजन को लेकर एक बड़ी योजना बनाई है। 20वां सीजन 10 मार्च से 15 मई के बीच खेला जाएगा।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • IPL 2027 मिनी ऑक्शन 3 साल बाद भारत 15-16 दिसंबर को गोवा में हो सकता है।

  • 20वां सीजन 10 मार्च से 15 मई के बीच खेला जाएगा।

  • जहीर खान CSK के नए हेड कोच बने।

Goa IPL Auction Date: IPL 2027 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन इस साल दिसंबर के मध्य में आयोजित किया जा सकता है। इसके लिए 15 या 16 दिसंबर की संभावित तारीखें सामने आ रही हैं, और इस बार इस नीलामी प्रक्रिया की मेजबानी गोवा को मिल सकती है।

क्रिकेट फैंस और फ्रेंचाइजियों के लिए यह बेहद खास होगा क्योंकि पूरे 3 साल के लंबे अंतराल के बाद आईपीएल ऑक्शन का आयोजन एक बार फिर भारत में होने जा रहा है। वहीं क्रिकेट प्रेमी इस ऑक्शन का लाइव भी देख सकते है।

IPL को लेकर BCCI की खास योजना

बीसीसीआई ने आईपीएल 2027 के आयोजन को लेकर एक बड़ी योजना बनाई है। BCCI के अनुसार, आगामी सीजन का आयोजन 10 मार्च से 15 मई के बीच कराए जाने की तैयारी है। आमतौर पर आईपीएल मई के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत तक खिंच जाता है, जिससे खिलाड़ियों को भीषण गर्मी और लगातार यात्रा के कारण अत्यधिक थकान का सामना करना पड़ता है।

जल्दी शुरू होगा IPL 2027 का टूर्नामेंट

इस बार टूर्नामेंट को जल्दी शुरू और खत्म करके खिलाड़ियों को इस थकान और उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत देने का प्रयास किया जाएगा। इन तमाम तैयारियों और आगामी रणनीति की समीक्षा करने के लिए बीसीसीआई ने 15 अक्टूबर को मुंबई में सभी फ्रेंचाइजी मालिकों और प्रमुख अधिकारियों की एक बेहद महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक बुलाई है। इस बैठक में ऑक्शन के नियमों और आगामी सीजन के रोडमैप पर चर्चा होगी।

CSK में बड़ा बदलाव

दूसरी ओर, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। सीएसके ने अपने लंबे समय से जुड़े बल्लेबाजी कोच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी से अलग होने का फैसला कर लिया है।

यह सीएसके के सपोर्ट स्टाफ में चल रहे बड़े बदलावों की अगली कड़ी है। इससे पहले टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस भी फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं।

ट्रेडिंग और कप्तानी में फेरबदल

इन दिग्गजों की विदाई के बाद अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान बतौर हेड कोच टीम की कमान संभाल चुके हैं। इसके अलावा, ट्रांसफर विंडो को लेकर भी बाजार गर्म है। हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत और कई अन्य बड़े भारतीय सितारों की ट्रेडिंग और कप्तानी में फेरबदल को लेकर कयासों का दौर लगातार जारी है, जिससे आगामी ऑक्शन और सीजन का रोमांच दोगुना होना तय है।

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल