इंग्लैंड क्रिकेट (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हड़बड़ी में गड़बड़ी ना हो जाए, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड को दी चेतावनी

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से खेला जाएगा। इस मैच में इंंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि जोफ्रा आर्चर को लेकर इंग्लैंड टीम को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

उज्जवल सिन्हा

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड ने लीड्स में जीत के साथ शुरुआत कर दी है। इस जीत के बाद अब इंग्लैंड की टीम और मजबूत होने जा रही है। उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हो जाएगी। हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि आर्चर को उतारने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

माइकल वॉन का मानना है कि चोट से उबर रहे जोफ्रा आर्चर को भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उतराने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आर्चर ने चार साल बाद पहला फर्स्ट क्लास मैच खेला। काउंटी चैंपियनशिप में ससेक्स के लिए जोफ्रा आर्चर खेलने उतरे। डरहम के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए आर्चर ने 18 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट चटकाए।

2021 के बाद खेला है फर्स्ट क्लास क्रिकेट

30 वर्षीय आर्चर ने 2021 से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने इस महीने की शुरूआत में कहा था कि अगर आर्चर ससेक्स के लिए चार दिवसीय मैच खेलते हैं तो दो जुलाई से भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिये उपलब्ध होंगे ।

पहले मैच की टीम में नहीं करना चाहिए बदलाव

वॉन ने हालांकि ‘बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल' में कहा कि अच्छी बात यह है कि जोफ्रा ने वापसी की है लेकिन मैं उसे एक और चार दिवसीय मैच खेलते देखना चाहूंगा। उसने चार साल से इस प्रारूप में नहीं खेला है। इसलिए सिर्फ एक मैच के बाद उसकी वापसी कराना जल्दबाजी होगी । टेस्ट मैच काउंटी क्रिकेट से अलग होता है। मैं पहले टेस्ट की टीम में बदलाव नहीं करना चाहूंगा।

ससेक्स ने कोच ने क्या कहा?

ससेक्स के मुख्य कोच पॉल फारब्रास ने भी कहा कि आर्चर को लेकर इंग्लैंड को सावधानी बरतनी होगी। फारब्रास ने ‘द गार्डियन' से कहा कि  अगर मैं चयनकर्ताओं की जगह होता तो ईमानदारी से कहूं तो आर्चर को तीसरे टेस्ट के लिये बचाता। आपको उसके मामले में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि उसने लाल गेंद के प्रारूप में सिर्फ 18 ओवर डाले हैं। टीम में बदलाव की क्या जरूरत है। अभी हेडिंग्ले में पहला टेस्ट जीता है और श्रृंखला की शानदार शुरूआत की है।

आर्चर को लेकर सभी पूर्व खिलाड़ी सतर्क हैं। सभी ने कहा कि अगर जोफ्रा आर्चर को लेकर जल्दबाजी होता है तो शायद उसकी फिर वापसी ज्यादा कठिन हो जाएगी। ऐसे में उसे संभलकर इस्तेमाल करना चाहिए।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा