मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

MI W vs GG W: जीत की लय तोड़ने उतरेगी मुंबई इंडियंस, हरमनप्रीत की टीम के सामने गुजरात जायंट्स की चुनौती

MI W vs GG W: महिला प्रीमियर लीग का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 13 जनवरी को रात 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेगी।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women, 6th Match: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 13 जनवरी को नवी मुंबई के डी वाई स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स अपना विजयी अभियान जारी रखने के इरादे से उतरेगी।

इस सीजन में अभी तक गुजरात जायंट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम इस सीजन में काफी मजबूत है। पहले दोनों मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने 200 से अधिक रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल किया। कप्तान एश्ले गार्डनर ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया है और खुद उनके अनुसार वह डब्ल्यूपीएल के चौथे सत्र की इससे बेहतर शुरुआत की कल्पना नहीं कर सकती थीं।

गार्डनर ने क्या कहा?

गार्डनर ने कहा, ‘‘मुझे ऐसा लगा जैसे हमने (दिल्ली कैपिटल्स) वह मैच छीन लिया हो। इस तरह के मैचों से ही खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे यह पता चलता है कि हम किसी भी स्थिति से जीत सकते हैं।'' दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीच में कुछ रन गंवाने के बाद गुजरात जायंट्स की टीम गेंदबाजी विभाग में अधिक निर्मम होना चाहेगी। राजेश्वरी गायकवाड़ और काशवी गौतम जैसी अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गार्डनर भी खुश हैं।

मुंबई ने हासिल की पहली जीत

मुंबई इंडियंस ने भी पहले मैच में हार के बाद अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था और वह उसी तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। उसकी सबसे बड़ी मैच विजेता नैट साइवर ब्रंट शानदार फॉर्म में हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 42 गेंदों में 74 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘‘मुझे बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आ रहा है और इसका श्रेय मैं भारतीय टीम को देती हूं। हमारा बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिससे हमें खुलकर बल्लेबाजी करने की आजादी मिलती है। मुझे यह चिंता नहीं है कि मुझे आखिर तक बल्लेबाजी करनी होगी और शायद यही कारण है कि मैं इस समय अपनी बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा रही हूं।''

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, टिटास साधु, काशी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डैनी व्याट-हॉज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, अमेलिया केर, शबनीम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, सैका इशाक, मिल्ली इलिंगवर्थ।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब