रजत पाटीदार और हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। मुंबई ने दो और बेंगलुरु ने एक बदलाव किया है।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर अल्लाह गजनफर की जगह पर वापसी कर रहे हैं, जबकि मयंक मारकंडे को दीपक चाहर के स्थान पर मौका दिया गया है। वहीं आरसीबी ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। जोश हेजलवुड की जगह पर जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है।

MI vs RCB मुकाबले में टॉस जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

टॉस जीतने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है। हमने पहला मैच दूसरी पिच पर खेला था, यह भी वैसी ही लग रही है। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना हमेशा अच्छा रहता है। मुझे लगता है कि यह एक बड़ा मैच है। हम बस मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं, उन बातों पर अमल करना चाहते हैं जिनके बारे में हमने मीटिंग में बात की है और बस खेल का आनंद लेना चाहते हैं। चाहर और गजनफर की जगह मयंक मारकंडे और मिचेल सैंटनर आए हैं।"

रजत पाटीदार ने टॉस गंवाने के बाद क्या कहा?

टॉस हारने के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "जाहिर है, हम पहले गेंदबाजी ही करते। हालांकि, जैसा कि आप सब जानते हैं, यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी पिच है। गेंद अच्छे बाउंस के साथ बल्ले पर बढ़िया तरीके से आती है। इसी कारण सच कहूं तो इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हम बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे और उन्हें दबाव में रखेंगे। बस एक बदलाव है, हेजलवुड की जगह जैकब डफी आए हैं।"

MI vs RCB का प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी

AIMIM से गठबंधन होगा या नहीं? इमरान प्रतापगढ़ी ने बताया कांग्रेस का प्लान, SP से सीट शेयरिंग पर भी किया खुलासा