मीनाक्षी लेखी  (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

दिव्यांग क्रिकेट को मिलेगा नया मुकाम, मीनाक्षी लेखी ने संभाली DCCBI की कमान

DCCBI President: मीनाक्षी लेखी ने दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) के अध्यक्ष का पदभार संभाला है, जिससे भारतीय दिव्यांग और व्हीलचेयर क्रिकेट को नई पहचान और बेहतर अवसर मिलेंगे।

सृष्टि मौर्य

Meenakshi Lekhi Appointed DCCBI President: पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (DCCBI) की अध्यक्ष के तौर पर नई जिम्मेदारी संभाल ली है। ये संस्था भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम और भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए काम करती है।

उनकी नियुक्ति की घोषणा आगरा में आयोजित भव्य दिव्यांग क्रिकेट अवार्ड सेरेमनी के दौरान की गई।

पूरी लगन के साथ निभाएंगी जिम्मेदारी

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद मीनाक्षी लेखी ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों, अधिकारियों और आयोजकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वो पूरी लगन, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

भगवान श्रीराम का दिया उदाहरण

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान मीनाक्षी लेखी ने भगवान श्रीराम के जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने राजकुमार होने के बावजूद अपने माता-पिता की इच्छा का सम्मान किया और वनवास स्वीकार किया। लेखी ने कहा कि जीवन में कर्म सबसे महत्वपूर्ण होता है।

खिलाड़ियों को किया प्रेरित

मीनाक्षी लेखी ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, 'ईमानदारी और लगन से अपने कर्तव्य निभाते रहें, आपके सामने रास्ते खुलते जाएंगे।'

मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों की मेहनत, मजबूत इरादे और प्रतिभा देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों को सिर्फ मैदान पर खेलने का मौका देना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मान, पहचान और बेहतर भविष्य देना भी सभी की जिम्मेदारी है।

क्या बोले मुकेश कंचन?

इस मौके पर मीनाक्षी लेखी का स्वागत करते हुए दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कंचन ने कहा कि बोर्ड को उनके रूप में एक ऐसा मार्गदर्शक मिला है, जो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मीनाक्षी लेखी के मार्गदर्शन में दिव्यांग क्रिकेट नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

वहीं, व्हीलचेयर यूनिट के अध्यक्ष डॉ. भगवान तलवारे ने भी मीनाक्षी लेखी के बोर्ड से जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण भारत में दिव्यांग और व्हीलचेयर क्रिकेट को नई दिशा और मजबूती देगा।

खिलाड़ियों को मिलेगा नया मुकाम

प्रस्तावित ट्राई-नेशन सीरीज तीनों देशों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देगी। इस सीरीज के जरिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने का मौका मिलेगा और क्रिकेट के माध्यम से देशों के बीच दोस्ती और खेल भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।

बोर्ड के पदाधिकारियों को उम्मीद है कि मीनाक्षी लेखी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम और भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को नई ताकत मिलेगी। साथ ही देशभर के हजारों दिव्यांग क्रिकेटरों को अपने खेल के सपनों को पूरा करने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिलेगा।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा