महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एमएस धोनी के बयान से CSK में मची खलबली, अगले सीजन के दौरान टीम में बदलाव को दिया बड़ा संकेत

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजन रहा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले धोनी ने अलगे सीजन के लिए टीम में होने वाले बदलाव को लेकर संकेत दिया।

संजय सिंह बिष्ट

चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार 20 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। इससे पहले चेन्नई आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब टीम अगले साल के सीजन की तैयारियों में लगी हुई है। ये ही कारण है कि सीएसके अभी से उनके परफैक्ट प्लेइंग इलेवन की तलाश कर रही है। चेन्नई के पास इस सीजन में अब दो मुकाबले शेष हैं।

अगर इन मुकाबलों में उसे जीत मिलती हैं तो भी इस सीजन में कुछ असल नहीं पड़ने वाला है। इसी बीच राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में टॉस के दौरान सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी बात कही। उनकी इस बात को देखते हुए लगता है कि टीम से अगले साल कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है।

टीम में बदलाव को लेकर धोनी ने दिया संकेत

आरआर बनाम सीएसके मुकाबले में टॉस के बाद धोनी ने कहा कि वो टीम की बल्लेबाजी पर काम करना चाहते हैं। उनका मानना था कि अभी टीम की नजर बल्लेबाजी क्रम को सुलझाने में है। कौन कहां पर बल्लेबाजी कर सकता है। इसके साथ ही चेन्नई के कप्तान ने माना कि अगले साल उनकी तक टीम को कई जवाबों को तलाशना होगा।

इस दौरान धोनी ने कहा कि टीम के संयोजन में कौन खिलाड़ी कहां पर फिट बैठता है, जो कि अगले साल की निलामी से पहले चुने जा सकते हैं। कप्तान ने कहा यह जरूरी नहीं मैच के दौरान हर जगह के शॉट्स खेले जाए। इसके लिए चयन करना जरूरी है।

हो सकती है कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी

मैच में टॉस के बाद वैसे तो धोनी ने कुछ भी साफ नहीं कहा। लेकिन अगर उनकी बातों को ध्यान से सुना जाए, तो अंदाजा लगात है कि अलगे साल की निलामी में चेन्नई की फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों की छुट्टी कर सकती है। इस साल टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसको देखते हुए उन्हें टीम अगले सीजन बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर