मार्नस लाबुशेन (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

इंडियन पेश अटैक की शान में कसीदे पढ़ रहे मार्नस लाबुशेन, बोले-ऑस्ट्रेलिया में उन्हें हराना मुश्किल

स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाजों के कारण उसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में आस्ट्रेलियाई हालात में हराना कठिन होगा। भारत ने 2014 . 15 में 1 . 2 से हारने के बाद आस्ट्रेलिया को हर द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला में हराया है । भारत ने 2018 . 19 में आस्ट्रेलिया में श्रृंखला 2 . 1 से जीती थी।

मृणाल पाठक

मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नंवबर में टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस टेस्ट सीरीज को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कहा जाता है, जिसमें भारत पिछले दो सीजन से राज कर रहा है। भारत की नजर इस बार हैट्रिक लगाने पर है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर पर मात देने के लिए तैयारी कर रही है। जबकि कंगारू टीम भी भारत को हराने के लिए बेताब है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों में भारत का डर साफ देखा जा रहा है। ऐसे में कंगारू टीम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजों की वजह से टीम को हराना मुश्किल है।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के तेज गेंदबाजों के कारण उसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई हालात में हराना कठिन होगा। भारत ने 2014 . 15 में 1 . 2 से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया को हर द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला में हराया है। भारत ने 2018 . 19 में ऑस्ट्रेलिया में श्रृंखला 2 . 1 से जीती थी। लाबुशेन ने स्टार स्पोटर्स से कहा, ‘‘भारत के तेज गेंदबाज शानदार हैं जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई हालात में उन्हें हराना कठिन होगा।''

उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रृंखला को लेकर काफी अपेक्षायें हैं। इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले हमेशा कठिन होते हैं, चाहे वे जहां भी खेले जायें।'' ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने भारतीय खिलाड़ियों को सुपरस्टार कहा और भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के साथ मैदान पर प्रतिद्वंद्विता फिर शुरू होने की उम्मीद जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने पूरे कैरियर में कहा है कि मैं सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलना चाहता हूं। आप पूरी भारतीय टीम को देख लीजिये जिसमें सुपरस्टार भरे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन और मैने एक ही समय पर पदार्पण किया था और कई श्रृंखलाओं में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। मेरे मन में उनके लिये काफी सम्मान है। वह आफ स्पिन का महारती है और उससे काफी कुछ सीखने को मिलता है।''

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र 2023 . 25 में 68 . 52 अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 62 . 50 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल अगले साल 11 से 15 जून को लाडर्स पर खेला जायेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा