मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

T20 World Cup में मार्को यानसेन-ट्रिस्टन स्टब्स की जोड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

South Africa vs New Zealand: साउथ अफ्रीका की जोड़ी मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने T20 WC 2026 सेमीफाइनल में छठे विकेट के लिए 73 रन की बड़ी साझेदारी कर रिकॉर्ड बनाया।

उज्जवल सिन्हा

Marco Jansen and Tristan Stubbs: न्यूजीलैंड के खिलाफ मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स की साउथ अफ्रीकी जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की। यह टी20 वर्ल्ड के कप प्लेऑफ में छठे विकेट या उससे निचले क्रम पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है।

बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच उस समय मजबूत साझेदारी हुई, जब साउथ अफ्रीका ने 77 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से इस जोड़ी ने स्कोर को 150 तक पहुंचाया, जिसके बाद मार्को यानसेन ने मोर्चा संभालते हुए स्कोर 169/8 तक पहुंचाया।

यानसेन और स्टब्स ने बनाया रिकॉर्ड

यह टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की तरफ से छठे या उससे निचले क्रम पर सबसे बड़ी साझेदारी का भी रिकॉर्ड है। टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में छठे विकेट या उससे निचले क्रम पर सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड के नाम पर है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने साल 2021 में दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 81 रन की अटूट साझेदारी की थी।

टी20 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में छठे विकेट या उसके बाद अर्धशतकीय साझेदारी

पार्टनरशिप (रन) खिलाड़ी 1 खिलाड़ी 2 टीम विपक्षी टीम स्थान साल/मैच
81* मार्कस स्टोइनिस मैथ्यू वेड AUS PAK दुबई 2021 SF
73 मार्को यानसेन ट्रिस्टन स्टब्स SA NZ कोलकाता 2026 SF
68* एंजेलो मैथ्यूज कुमार संगकारा SL PAK लॉर्ड्स 2009 फ़ाइनल
68 जॉर्ज बेली पैट कमिंस AUS WI कोलंबो RPS 2012 SF
54* कार्लोस ब्रैथवेट मार्लन सैमुअल्स WI ENG कोलकाता 2016 फ़ाइनल
53* माइकल हसी मिशेल जॉनसन AUS PAK ग्रोस आइलेट 2010 SF

टी20 वर्ल्ड कप 2009 के फाइनल में श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज और कुमार संगकारा की जोड़ी ने पाकिस्तान के विरुद्ध लॉर्ड्स के मैदान पर 68 रन की अटूट साझेदारी की थी। यह जोड़ी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। लिस्ट में चौथे नंबर पर जॉर्ज बेली और पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी है, जिन्होंने साल 2016 के फाइनल में इंग्लैंड के विरुद्ध 54 रन की अटूट साझेदारी की थी। साल 2010 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइकल हसी और मिचेल जॉनसन की जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ 53 रन की अटूट साझेदारी की थी।

साउथ अफ्रीका की पारी का हाल

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। इस पारी में मार्को यानसेन ने 30 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ नाबाद 55 रन बनाए, जबकि स्टब्स ने 24 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। इनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से मैट हेनरी, कोल मैककोन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट निकाले। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में उतरेगी।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना