Highlights:
आगामी IPL खेलने या न खेलने का अंतिम निर्णय धोनी खुद लेंगे।
सीएसके के सीईओ के मुताबिक धोनी फिट हैं।
चोट के कारण धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे।
CSK Statement ON MS Dhoni IPL Future: भले ही महेंद्र सिंह धोनी की उम्र बढ़ती जा रही हो, लेकिन क्रिकेट फैंस उन्हें हर हाल में मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए करीब आधा दशक बीत जाने के बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। फैंस आज भी उन्हें मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए देखना पसंद करते हैं। धोनी जब भी क्रिकेट के मैदान पर आते है उनके फैंस उनके दिलों में बस जाते है क्योंकि उनके प्रति उनकी काफी दिवानगी है क्रिकेट से।
इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या 45 साल के धोनी IPL 2027 के 20वें सीजन में खेलते नजर आएंगे या नहीं? अब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस पर एक बड़ा बयान दिया है, जिसे सुनकर फैंस झूम उठेंगे।
CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि धोनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और वह अपना आखिरी IPL सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। जब उनसे मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या धोनी IPL 2027 में खेलेंगे, तो उन्होंने साफ किया कि धोनी के खेलने या न खेलने का फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह से खुद धोनी पर ही छोड़ दिया है।
विश्वनाथन ने कहा कि जब वह चेन्नई आएंगे, तो हमें अपने फैसले के बारे में बताएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि धोनी के सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस काफी ज्यादा हैं। गौरतलब है कि चोट की वजह से धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे, जिसके कारण हर साल उनकी उम्र और खेलने को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं।