सूर्यकुमार यादव और महेला जयवर्धने (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एक टांग से भी...खत्म हुई मुंबई की टेंशन, सूर्या की चोट पर कोच जयवर्धने का आया बड़ा बयान

एलिमिनेटर मैच में के बाद कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं और उनका क्वालीफायर-2 में खेलना काफी मुश्किल है। लेकिन, कोच महेला जयवर्धने ने अब इस पर रिएक्ट किया है।

उज्जवल सिन्हा

अहमदाबाद: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होने वाली है। यह करो या मरो वाला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि जो भी आज का मैच जीतेगा वो आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगा। लेकिन, इस मुकाबले से पहले मुंबई के लिए टेंशन वाली खबर है। सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं, जिस पर मुंबई के कोच का बयान आया है।

दरअसल, पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर क्वालीफायर में जगह बनाई है। लेकिन इस बीच सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने की खबर एमआई मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा रही है। अब मुंबई के कोच महेला जयवर्धने ने बड़ा बयान दिया है।

एलिमिनेटर मैच में के बाद कुछ खबरों में ये दावा किया जा रहा था कि सूर्यकुमार यादव चोटिल हैं और उनका क्वालीफायर-2 में खेलना काफी मुश्किल है। लेकिन, उस मैच के खत्म होने के बाद पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में महेला जयवर्धने ने कहा कि अगर सूर्य को एक पैर पर खड़े होकर भी खेलना पड़े, तो भी वह खेलेंगे।

महेला जयवर्धने ने सूर्यकुमार यादव की चोट पर अपडेट देते हुए कहा, "जहां तक ​​मुझे पता है, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। फिजियो ने मेरे सामने कोई चिंता जाहिर नहीं की है। सूर्या स्वस्थ हैं, अगर उन्हें एक पैर पर खड़े होकर खेलना भी पड़ा तो वे पंजाब के खिलाफ खेलेंगे।"

जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। सूर्या ने अब तक 15 मैचों में 673 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में मुंबई को कई बार जीत दिलाने में मदद की है। यह भी कमाल की बात है कि सूर्या पूरे सीजन में 25 रन से कम पर आउट नहीं हुए हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब