-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mi Vs Pbks Qualifier 2 Yuzvendra Chahal Take Injection And Play Against Mumbai Indians
पंजाब को फाइनल में पहुंचा कर रहेंगे चहल, मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए इंजेक्शन लेने को तैयार!
- Written By: मृणाल पाठक
युजवेंद्र चहल पिछले तीन मैचों से पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 से बाहर हैं। लेकिन, उन्होंने इंजेक्शन लेने का और हर हाल में मुंबई के खिलाफ खेलने का बड़ा फैसला लिया है।

युजवेंद्र चहल (सोर्स-सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 का क्वालीफायर 2 पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज 1 जून को खेला जाना है। यह अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच दोनों ही टीम के लिए करो या मरो जैसा है। इस मैच को हारते ही ट्रॉफी जीतने का सपना टूट जाएगा। इसलिए पंजाब के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए इंजेक्शन लेने का बड़ा फैसला लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चहल ने हर हाल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलने की इच्छा जताई है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। यहां तक कि उंगली की चोट से जूझ रहे चहल ने जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन लेने के बाद भी मैदान पर उतरने और पूरा मैच खेलने का फैसला किया है।
युजवेंद्र चहल उंगली की चोट के कारण पिछले तीन मैचों से पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11 से बाहर हैं। जिसका असर टीम पर देखने को मिला। उन्होंने आईपीएल 2025 में आखिरी मैच 18 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। वह मुल्लांपुर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ क्वालीफायर 1 में भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, अब राहत की बात यह है कि उन्होंने फिट होने के संकेत दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
चहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
चहल प्रैक्टिस के दौरान मैदान पर नजर आए हैं। वह नेट्स में कुछ ओवर भी फेंकते दिखे हैं। साथ ही वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर 2 में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मैच के दौरान चहल की उंगली में कुछ परेशानी होती है, तो भी वह खेलने के लिए तैयार हैं। वह अपने दर्द को मैनेज करने के लिए इंजेक्शन लेने और पूरा मैच खेलने के लिए भी तैयार हैं।
बढ़ी तकरार या हो गया मसला हल? शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल
टीम के एक सूत्र ने कहा कि चहल इस महत्वपूर्ण मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं और अपनी टीम को फाइनल में ले जाने के लिए हर कीमत पर योगदान देना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है। युजवेंद्र चहल इस सीजन पंजाब किंग्स के लिए सबसे अच्छे गेंदबाजों में से एक रहे हैं। 12 मैचों में उन्होंने 25.28 की औसत और 9.56 की इकॉनमी से 14 विकेट लिए हैं।
Mi vs pbks qualifier 2 yuzvendra chahal take injection and play against mumbai indians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














