ऋषभ पंत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

LSG की हार पर इमोशनल हुए ऋषभ पंत, टीम के खराब प्रदर्शन पर कही ये बात, अगले सीजन को लेकर दिया बड़ा हिंट

Rishabh Pant Captaincy: आईपीएल 2026 का आखिरी मैच हारने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने इस सीजन को टीम के लिए काफी मुश्किल बताया।

अक्षय साहू

Lucknow Super Giants IPL 2026: आईपीएल 2026 का अंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने हार के साथ किया। टूर्नामेंट के 68वें मुकाबले में लखनऊ को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि यह सीजन टीम के लिए काफी मुश्किल रहा।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान पंत ने कहा कि यह एक मुश्किल मैच रहा। फिर भी, कुछ भी हो हिम्मत रखनी होगी। अपना सिर ऊंचा रखना होगा। अच्छा हो या बुरा, बहुत कुछ सीखने को मिला है। जाहिर तौर पर, बतौर टीम यह हमारे लिए एक मुश्किल सीजन था।

साकारात्मक बातें लेकर आगे जाएगी टीम

ऋषभ पंत ने मैच को लेकर आगे कहा कि, आप हमेशा 5-10 रन ज्यादा बना सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि स्कोरबोर्ड पर अच्छा टोटल था। हालांकि, यह और भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इकाना स्टेडियम में दूसरी पारी में बल्लेबाजी बेहतर हो जाती है। इसी वजह से हर कोई पहले फील्डिंग करना चाहता है। पंत ने आगे कहा, एक टीम के तौर पर सकारात्मक बातें देखना चाहते हैं। जोश इंग्लिस ने शानदार पारी खेली। मिचेल मार्श यहां नहीं है, लेकिन उन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में प्रिंस का सीजन बहुत बढ़िया रहा है। पिछले कुछ मैच भले ही उनके लिए अच्छे नहीं रहे, लेकिन ओवरऑल सीजन में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। उन्हें भारतीय टीम से बुलावा भी आ गया है। मोहसिन चोट से वापस आए हैं। जाहिर तौर पर काफी साकारात्मक बातें रहीं।

शमी ने शानदार काम किया

उन्होंने कहा कि शमी ने जिस तरह से तेज गेंदबाजी यूनिट को एक साथ रखा है, वह देखना बहुत अच्छा रहा है। यह एक लंबा सीजन रहा है, लेकिन साथ ही हम अपना सिर ऊंचा रखना चाहते हैं और हम वादा करते हैं कि अगले साल कुछ भी हो, हम और मजबूती से वापस आएंगे।

लखनऊ के लिए भुला देने वाला रहा सीजन

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 में खेले 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत दर्ज कर सकी और टीम को 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। ऋषभ पंत की कप्तानी में लगातार दूसरे सीजन टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। LSG ने पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहते हुए टूर्नामेंट का अंत किया।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO