ऋषभ पंत (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'हमने कई कैच छोड़े...', CSK के खिलाफ मिली हार के बाद बोले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत

CSK vs LSG: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स से मिली करारी हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान का मानना है कि मैच के दौरान कई बार उनके खिलाड़ियों ने खराब फील्डिंग का प्रदर्शन किया।

संजय सिंह बिष्ट

Rishabh Pant Statement: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 5 विकेट से हराया। इस सीजन की आठवीं हार से एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत बेहद हताश नजर आए।

पंत ने माना कि एलएसजी टीम ने इस मुकाबले में काफी कैच छोड़े, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में मिली हार के बाद पंत ने कहा, "जाहिर तौर पर यह एक शानदार मैच था। सब कुछ ठीक चल रहा था, हमें पता था कि वे हम पर दबाव डाल देंगे, क्योंकि चेन्नई में ऐसा ही होता है। टी20 में फील्डिंग का स्तर अच्छा होना चाहिए, हमने कई कैच छोड़े।"

उर्विल की तारीफ

एलएसजी के कप्तान ने उर्विल पटेल की दमदार पारी की सराहना की। उन्होंने कहा, "उर्विल ने एक शानदार, अविश्वसनीय पारी खेली, जैसे हमारे लिए जोश इंग्लिस ने खेली। हमें पता था कि किसी को अटैक करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। हमारे के लिए यह काम इंग्लिस ने किया, तो सीएसके के लिए यह जिम्मेदारी उर्विल ने निभाई। हालांकि, हम लड़ते रहे और हमारे पास मौके थे। जिस तरह से हमने शुरुआत की, उसको देखते हुए हम स्कोरबोर्ड पर और रन लगाना चाहते थे। हालांकि, हम जानते थे कि 200-210 के करीब का स्कोर अच्छा है। शुरुआत में बैटिंग करना आसान था और फिर मुश्किल हो गया।"

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ में पहुंचने की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 203 रन लगाए। टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, शाहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली।

हालांकि, सीएसके ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से उर्विल पटेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया, जबकि संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए।

IANS इनपुट के साथ

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग

मछली शाकाहारी से आस्था का अपमान तक, अजय राय के भोज पर गरमाई सियासत, कहा- कथनी और करनी में अंतर

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?