महिला टी20 वर्ल्ड कप (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2026 में पहली बार खेलेगी 12 टीमें, लॉर्ड्स में इस दिन खेला जाएगा फाइनल

महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। आईसीसी ने यह ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 12 टीमें इस वर्ल्ड कप में भाग लेगी। जिसमें 8 टीमें क्वालीफाई कर गई है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के वेन्यू का ऐलान कर दिया है। महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल अगले साल 2026 में खेला जाएगा। फाइनल का मुकाबला 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इसकी जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को दी है।

आईसीसी ने बताया कि महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें भाग लेगी। यह टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और 5 जुलाई को इसका फाइनल खेला जाएगा। इसका फाइनल लॉर्ड्स पर होगा जहां 2017 महिला वनडे विश्व कप का फाइनल भी खेला जा चुका है। इस दौरान कुल 33 मैच खेले जाएंगे।

इन जगहों पर खेला जाएगा वर्ल्ड कप का मुकाबला

लॉर्ड्स के अलावा विश्व कप के मैच ओल्ड ट्रैफर्ड, हेडिंग्ले, एडबस्टन, ओवल, हैंपशर बाउल और ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड पर खेले जायेंगे। इस वर्ल्ड कप में 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। जिसके बाद नॉकआउट का मुकाबला खेला जाएगा। आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज समेत आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं जबकि बाकी चार टीमों का चयन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर 2025 से होगा।

फाइनल के लिए लॉर्ड्स से बेहतर कोई जगह नहीं

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने कहा कि ब्रिटेन में सभी टीमों को अपार समर्थन मिलता है। 2017 में लॉर्ड्स पर महिला विश्व कप फाइनल में स्टेडियम खचाखच भरा था और फाइनल के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। हम टूर्नामेंट की तैयारी पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे है। हमें यकीन है कि रोमांचक टी20 क्रिकेट न केवल यहां प्रशंसकों को लुभाएगा बल्कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में ओलंपिक मंच पर क्रिकेट की वापसी के लिए ‘शोकेस' भी होगा।

आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 2020 टी20 विश्व कप फाइनल देखने मेलबर्न में रिकॉर्ड 86174 दर्शक उमड़े थे । इसके बाद केपटाउन (2023) और दुबई (2024) टी20 विश्व कप फाइनल में भी मैदान खचाखच भरे थे।

भारतीय महिला टीम ने नहीं जीता है अभी तक खिताब

भारतीय महिला टीम अभी तक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है। उम्मीद है कि इस बार भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और ट्रॉफी का सूखा खत्म करेगी। उम्मीद है हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना इस बार ट्रॉफी किसी भी हाल में जीतने की कोशिश करेगी।

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट