न्यूजीलैंड के गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, टी-20 सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन

IND vs NZ T20I series injury updates: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन सीरीज से बाहर हो गए है।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • चोट के कारण लॉकी फर्ग्यूसन टी-20 सीरीज से बाहर, मैट फिशर टीम में शामिल।

  • भारतीय टीम शुरुआती तीन मैच जीतकर 5 मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त पर।

  • तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा के 38 गेंदों में 113 रनों से भारत की धमाकेदार जीत।

Lockie Ferguson Ruled Out Of T20I series: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के चलते टी-20 सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला कल यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाना है। वहीं इस मैच का टॉस दोपहर 12 बजे किया जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 से अजेय बढ़त पर है।

फर्ग्यूसन को ठीक होने में लग सकता है एक हफ्ता

दरअसल, दूसरे टी-20 मैच के दौरान फर्ग्यूसन को अपनी दाहिनी पिंडली में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद में स्कैन से पता चला कि वहां हल्का टियर यानी मांसपेशी में खिंचाव या चोट है। उन्हें मैदान पर वापसी करने के लिए ठीक होने में लगभग एक और हफ्ता लग सकता है। वहीं अब फर्ग्यूसन की जगह पर मैट फिशर को न्यूजीलैंड के टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

मैट हेनरी भी हो चुके है बाहर

वहीं इसके अलावा दूसरे टी20 के दौरान मैट हेनरी की भी दाईं जांघ में दर्द हुआ था, जिसके बाद उनकी जांच की गई। स्कैन से पता चला है कि उन्हें मांसपेशियों में हल्का खिंचाव है, जिससे ठीक होने में एक से दो सप्ताह का समय लगेगा।

वहीं इस संबंध में न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि हम लॉकी और मैट हेनरी के लिए बहुत दुखी हैं। चोटें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक हिस्सा हैं, लेकिन जब आपको मैच छोड़ना पड़े तो यह स्थिति बिल्कुल भी आसान नहीं होती।

कोच रॉब वाल्टर ने मैट हेनरी को लेकर क्या कहा?

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैट के लिए अच्छी बात यह है कि गर्मियों के अपने व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए वह पहले से ही बाकी टी20 मैचों से बाहर रहने वाले थे और हमें उम्मीद है कि वह वनडे मैचों में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुझे पता है कि लॉकी फर्ग्यूसन कल ईडन पार्क में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन वह वनडे मुकाबलों में वापसी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

भारत ने तीसरे टीं-20 में 6 विकेट से हराया था

तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे।

हालांकि, भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के तूफानी पारी के बूते लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने महज 38 गेंदों में 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी