लिजेल ली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WBBL 2024: 12 छक्के और 12 चौके से बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी साउथ अफ्रीकी बैटर

लिजेल ली ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 150 रनों की पारी खेली। ली ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बनाए। जिसमें 12 छक्के और 12 चौके शामिल है। 32 वर्षीय ली ने डब्ल्यूबीबीएल में ये कारनामा करने के अलावा भी दो रिकॉर्ड बनाए।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : WBBL 2024 टूर्नामेंट में खेले गए 21वें मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस की बैटर लिजेल ली ने एक ऐसी पारी खेली कि वो विश्व रिकॉर्ड बन गया। महिला बिग बैश लीग में लिजेल ली ने 75 गेंदों पर 150 रनों की पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। महिला बिग बैश लीग में किसी भी महिला बैटर द्वारा बनाया गया अब तक सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इससे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ग्रेस हैरिस के नाम था। उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी।

लिजेल ली ने पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 150 रनों की पारी खेली। ली ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बनाए। जिसमें 12 छक्के और 12 चौके शामिल है। 32 वर्षीय ली ने डब्ल्यूबीबीएल में ये कारनामा करने के अलावा भी दो रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने टी20 क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन महिला खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी बनाया। इसके साथ ही एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली बैटर भी बन गई है।

मैच की बात करें तो लिजेल की शानदार पारी के दम पर होबार्ट हरिकेंस ने टॉस हारने के बाद 203/3 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम 131 पर ऑलआउट हो गई। हरिकेंस ने 72 रनों से जीत दर्ज की।

WBBL इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

150* - लिजेल ली 136* - ग्रेस हैरिस 114* - स्मृति मंधाना 114 - एश्ले गार्डनर 112* - एलिसा हीली

ली ने ऑस्ट्रेलिया के चैनल सेवन से पारी के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे अपनी टीम के हर सदस्य को श्रेय देना होगा, जिन्होंने मुझ पर भरोसा बनाए रखा और जब मैं खुद पर संदेह कर रही थी, तब टीम की सभी महिला खिलाड़ी मेरे साथ थी।" इस पारी ने ली को एक नई दिशा दी है। पिछले कुछ समय से लिजेल ली रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट के पिछले पांच मैचों में सिर्फ 71 रन ही बनाए थे।

साउथ अफ्रीकी बैटर लिजेल ली ने 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने दो टेस्ट में 42, 100 वनडे मुकाबले में 3315 और 82 टी20 मुकाबले में 1896 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 36 अर्धशतक भी लगाए।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन