लिजेल ली (फोटो-सोशल मीडिया।  
क्रिकेट

WPL में दिल्ली की बैटर को अंपायर से भिड़ना पड़ा महंगा, तगड़े जुर्माने के साथ सुनाई ये सजा

Lizelle Lee: लिजेल ली को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही ली के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।

उज्जवल सिन्हा

Lizelle Lee fined for Code of Conduct breach: महिला प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं। 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिल्टस ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेटों से हराया। दिल्ली को इस जीत के बाद भी बड़ा झटका लगा है। डब्ल्यूपीएल में कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज लिजेली ली ने 46 रन की पारी खेली, लेकिन मुकाबले के दौरान कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही ली के खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।

लिजेल ली ने स्वीकार किया अपना अपराध

विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की प्रेस रिलीज में कहा गया है, "ली ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया। लेवल 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।" विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने लेवल 1 के अपराध के साथ जुर्माने को स्वीकार कर लिया है।

अंपायर के फैसले पर जताई नराजगी

यह वाकया दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की बल्लेबाजी के दौरान हुआ। ली शानदार फॉर्म में नजर आ रही थीं। इस दौरान उन्होंने कुछ गेंदों को बाउंड्री के पार भी भेजा। हालांकि, 11वें ओवर में तीसरे अंपायर द्वारा रिव्यू के बाद उन्हें स्टंप आउट करार दिया गया। ली 28 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 46 रन बना चुकी थीं। वह अपने अर्धशतक से सिर्फ 4 रन दूर थीं। रिप्ले में दिखा कि जब विकेटकीपर राहिरा फिरदौस ने बेल्स गिराईं, तो ली का बल्ला कुछ समय के लिए क्रीज से ऊपर उठा था, लेकिन अंपायर के फैसले से ली काफी निराश दिखीं।

ऑन फील्ड अंपायर से की बहस

जब स्क्रीन पर लगभग पांच मिनट के रिव्यू के बाद ली के आउट होने की पुष्टि हुई, तो उन्होंने ऑन-फील्ड अंपायर वृंदा राठी के साथ बहस की, जिसके परिणामस्वरूप कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन हुआ। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी लिजेली ली को डब्ल्यूपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा गया था। वह डीसी के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुई हैं। डब्ल्यूपीएल 2026 में लिजेली ली 5 मुकाबलों में 42.60 की औसत के साथ 213 रन बना चुकी हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के और 30 चौके निकले हैं। फिलहाल, ली इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वालों में तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान