लिटन दास और परवेज हुसैन इमोन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल

ZIM vs BAN: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच चल रहे वनडे (ODI) मुकाबले में बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी लिटन दास को हैमस्ट्रिंग चोट के कारण जिम्बाब्वे के खिलाफ पूरी ODI सीरीज से बाहर होना पड़ा।

सृष्टि मौर्य

Parvez Hossain Replaced Litton Das: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से उन्हें पूरी वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह 24 वर्षीय बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को टीम में शामिल किया गया है।

फिटनेस टेस्ट में हो गए फेल

लिटन दास पहले वनडे मुकाबले में भी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। उनकी मैच में ना होने के कारण बांग्लादेश की टीम केवल 116 रनों पर ही ऑल आउट गई थी।उम्मीद थी कि वो अगले मैचों तक फिट होकर वापसी करेंगे, लेकिन फिटनेस टेस्ट में वो जरूरी मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इसके बाद टीम प्रबंधन ने उन्हें बाकी दोनों मुकाबलों से भी बाहर रखने का फैसला लिया। अब वो ढाका में रहकर अपनी रिकवरी पर ध्यान देंगे।

जोखिम नहीं उठा सकती टीम

बांग्लादेश टीम के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने लिटन की रिपोर्ट देखते हुए बताया कि लिटन दास अभी मैच खेलने की स्थिति में नहीं हैं। लगातार दो वनडे मुकाबले होने के कारण उनके जल्द फिट होने की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। ऐसे में बांग्लादेश टीम ने कोई जोखिम नहीं लेते हुए उन्हें पूरी सीरीज से बाहर रखने का फैसला किया है।

परवेज हुसैन की हुई एंट्री

लिटन दास की गैरमौजूदगी में युवा बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को दूसरे और तीसरे वनडे खेलने का मौका मिला है। इमोन ने अब तक अपने छोटे से वनडे करियर के 3 मैचों में 36.00 के रन रेट से 108 रन बनाए हैं, जिसमें श्रीलंका टीम के खिलाफ खेली गई 67 रनों की एक शानदार अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 35 T20I मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक लगाने वाले इस आक्रामक बल्लेबाज के लिए वनडे फॉर्मेट में खुद को साबित करने का ये एक बेहतरीन अवसर होगा।

पहले झेल चुकी हार का डर

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में चल रहे इस वनडे मुकाबले में पहले मैच में हार झेल चुकी बांग्लादेश की टीम अब ODI सीरीज बचाने के इरादे से दूसरे मुकाबले में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे 9 जुलाई यानी आज खेला जाएगा। अगर बांग्लादेश ये मुकाबला हार जाता है तो जिम्बाब्वे सीरीज अपने नाम कर लेगा, जबकि बांग्लादेश टीम के लिए जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला