लीसा कीटली (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

महिला हंड्रेड में एकमात्र महिला कोच हैं लीसा कीटली, जानें उन्होंने क्यों बताया इसे निराशाजनक

Female Head Coach: महिला हंड्रेड 2026 में MI लंदन की मुख्य कोच लीसा कीटली ने महिला क्रिकेट में कोचिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और खिलाड़ियों के वेतन में सुधार पर अपनी राय व्यक्त की।

उज्जवल सिन्हा

Lisa Keightley: ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर लीसा कीटली ने महिला क्रिकेट में कोचिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई है। उन्होंने हाल ही में महिला हंड्रेड क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस लंदन (MI London) की मुख्य कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली, लेकिन यह भी कहा कि वह इस टूर्नामेंट में एकमात्र महिला मुख्य कोच हैं।

बुधवार को हुई खिलाड़ी नीलामी में आठ टीमों में कीटली अकेली महिला मुख्य कोच थीं। नीलामी में कुल 178 क्रिकेटरों पर बोली लगाई गई और खिलाड़ियों के वेतन में भी काफी वृद्धि हुई है। कीटली ने ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ को बताया, "महिला क्रिकेट तेजी से बदल रहा है। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी प्रमुख टी20 प्रतियोगिताओं से महिला क्रिकेट और वेतन समानता को बढ़ावा मिल रहा है।"

भविष्य में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी

कीटली ने यह भी कहा कि उन्हें यह देख कर निराशा होती है कि वह अकेली महिला मुख्य कोच हैं, लेकिन उनका मानना है कि भविष्य में और महिलाएं यह भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा, "हमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग देने वाली महिलाएं मिल रही हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि आने वाले समय में कोचिंग स्टाफ में अधिक महिलाएं शामिल होंगी।"

महिलाएं आगे आकर कोचिंग करें

लीसा कीटली का कोचिंग अनुभव व्यापक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत में शीर्ष राष्ट्रीय टीमों, प्रांतीय टीमों और प्रमुख टी20 फ्रेंचाइजी लीग में कोचिंग की है। महिला प्रीमियर लीग 2025 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की मुख्य कोच के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। कीटली ने महिला खिलाड़ियों और कोचों को संदेश दिया, "अगर महिलाओं को मुख्य कोच बनने का मौका मिलता है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए। डरें नहीं, साहसी बनें, खुद पर भरोसा रखें और अपने आस-पास अच्छे लोगों को रखें। यही सफलता की कुंजी है।"

महिला हंड्रेड लीग की शुरुआत 21 जुलाई से

द हंड्रेड’ क्रिकेट लीग इस साल 21 जुलाई से 16 अगस्त तक खेली जाएगी। लीग में कीटली की भूमिका और उनके अनुभव से महिला क्रिकेट के प्रति जागरूकता और कोचिंग में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। द हंड्रेड लीग के लिए खिलाड़ियों को ऑक्शन भी संपन्न हो गया है। इस लीग में कई भारतीय खिलाड़ी भी खेलते दिखेंगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल