भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

तेंदुलकर से लेकर कोहली तक...'मियां मैजिक' के दीवाने हुए दिग्गज, जानिए किसने क्या कहा?

Former Cricketers praised the Indian team: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक टेस्ट जीत दर्ज की। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के शानदार प्रदर्शन ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

उज्जवल सिन्हा

Indian Legends Tendulkar, Ganguly, Kohli praised Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-2 से सीरीज बराबर कर लिया। भारत ने ओवल में खेले गए मुकाबले को 6 रनों से जीत लिया। इस जीत के बाद भारत के दिग्गज खिलाड़ियों भारतीय टीम की सरहना की।

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक सभी ने ओवल में मुकाबले जीतने के बाद जमकर तारीफ की। भारत के 374 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन जब छह विकेट पर 339 रन बनाए थे तब खराब रोशनी और बारिश के कारण खेलना रोकना पड़ा था।

इंग्लैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 35 रन जबकि भारत को चार विकेट की दरकार थी। सिराज की अगुआई में भारत ने हालांकि इंग्लैंड को 85.1 ओवर में 367 रन पर समेट दिया और रोमांचक जीत दर्ज की। प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 126 रन देकर चार विकेट चटकाए।

तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा ,‘‘ टेस्ट क्रिकेट। रोंगटें खड़े करने वाला। सीरीज 2-2 से बराबर। प्रदर्शन दस में से दस। भारतीय क्रिकेट के महानायकों। क्या शानदार जीत।''

इंग्लैंड के इस दौरे से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व कप्तान कोहली ने ‘एक्स' पर लिखा, ‘‘ भारतीय टीम की शानदार जीत। सिराज और प्रसिद्ध के दृढ़ संकल्प और दृढ़ता ने हमें यह अभूतपूर्व जीत दिलाई है। सिराज ने टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उनके लिए बेहद खुश हूं।'' सिराज ने अपनी तारीफ के लिए कोहली का तुरंत धन्यवाद किया।

पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली ने लिखा,‘‘ टीम इंडिया की शानदार जीत । टेस्ट क्रिकेट, अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रारूप। टीम के सभी सदस्यों और कोचों को बधाई । सिराज दुनिया के किसी हिस्से में अपनी टीम को निराश नहीं करते। मैच देखकर मजा आया । शानदार प्रदर्शन प्रसिद्ध, आकाशदीप, जायसवाल, जडेजा, वॉशिंगटन, पंत । इस युवा टीम की प्रदर्शन में काफी निरंतरता थी ।''

पैर में चोट के कारण पांचवें टेस्ट से बाहर हुए आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि यह टीम सफलता के लिए लालायित है और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसा दौरा था जिसमें खिलाड़ियों को काफी समर्पण करना पड़ा लेकिन इसने उससे भी ज्यादा वापस दिया। इस टीम पर गर्व है कि कैसे यह टीम खड़ी रही, परिस्थितियों के अनुसार ढली और लड़ती रही। देश का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए सब कुछ है। इसके लिए काफी त्याग करना पड़ता है , लेकिन हमें इस पर गर्व है।''

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व कोच अनिल कुंबले ने लिखा ,‘‘ शानदार खेल भारत । क्या श्रृंखला थी । दोनों टीमों का शानदार प्रदर्शन । मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन । शुभमन गिल और टीम को बधाई ।''

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम की तारीफ करते हुए लिखा ,‘‘ क्या शानदार प्रदर्शन । इस टीम को इस तरह से जुझारू प्रदर्शन करते और अंत तक लड़ते देखकर अच्छा लगा ।''

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लिखा,‘‘टेस्ट क्रिकेट इससे बेहतर नहीं हो सकता । तनावपूर्ण अंत, दबाव के पल और जुझारूपन। शानदार प्रदर्शन।'' पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने सिराज की तारीफ करते हुए लिखा ,‘शेर का दिल और लोहे का शरीर। मोहम्मद सिराज।''

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा,‘‘सिराज और प्रसिद्ध का शानदार प्रदर्शन। जबर्दस्त जीत। शानदार टेस्ट मैच। टीम के हर सदस्य को बधाई। तुम सब ने जीता दिल ।'' (भाषा इनपुट के साथ)

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM