कुसल परेरा (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

श्रीलंका में टी20 के नए किंग बने कुशल परेरा, तिलकरत्ने दिलशान को पछाड़ते हुए गढ़ दिया ये कीर्तिमान

श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलते हुए इतिहास रच दिया है। वह अपनी टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इस समय न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 9 नवंबर को दांबुला में खेला गया। यहां श्रीलंका क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज कुसल परेरा का बल्ला कुछ खास नहीं चला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह अपनी टीम की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। एक खास मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया है।

तिलकरत्ने दिलशान 2006 से 2016 के बीच श्रीलंका के लिए कुल 80 टी20 मैचों में हिस्सा लेने में सफल रहे। इस बीच उनके बल्ले से 79 पारियों में 28.19 की औसत से 1889 रन निकले। कल कुसल परेरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 23 रन बनाकर दिलशान का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वहीं कुसल परेरा ने अब तक श्रीलंका के लिए कुल 73 मैच खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 72 पारियों में 27.59 की औसत से 1904 रन निकले हैं। परेरा के नाम टी20 क्रिकेट में 15 अर्धशतक हैं।

कीवियों को 4 विकेट से दी मात

मैच के नतीजे की बात करें तो दांबुला में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 135 रन ही बना पाई। वहीं, विरोधी टीम श्रीलंका ने 1 ओवर शेष रहते 19 ओवर में 140/6 के इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान चरिथ असलांका टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 125.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 1 चौका और 2 बेहतरीन छक्के निकले।

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया